Jammu: प्रीत नगर में शुरू हुआ गली-नाली का निर्माण, लोगों ने कहा- वर्षों बाद मिली राहत

बड़ी मुश्किल से इंजीनियरों अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद अब दोबारा काम ने गति पकड़ी है। हमने लगभग हर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए कार्याें के एस्टीमेट तैयार करवा लिए हैं। धीरे-धीरे अनुमति मिलने और फंड जारी होने के साथ ही इन्हें शुरू करवाया जा रहा है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 01:39 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 01:39 PM (IST)
Jammu: प्रीत नगर में शुरू हुआ गली-नाली का निर्माण, लोगों ने कहा- वर्षों बाद मिली राहत
प्रीत नगर वासियों की समस्याओं से वह भली-भांति परिचित हैं।

जम्मू, जागरण संवाददाता: हम बड़े बुरे हाल में रह रहे थे। गली में चलना भी मुश्किल था। नाली की हालत भी खस्ता हो चुकी थी। थोड़ी सी बारिश के बाद तो गली तालाब जैसे बन जाती थी। गंदगी पूरे मुहल्ले को ग्रहण लगाती थी। शुक्र है कि अब इसका काम शुरू हुआ है। ऐसे ही शेष कार्य भी होने लगे हैं। कॉरपोरेटर के प्रयासों से हमारे क्षेत्र की दिक्कतों का समाधान होने लगा है।

शहर के वार्ड नंबर 46 में जब स्थानीय कॉरपोरेटर द्वारका चौधरी ने प्रीत नगर में गली व नाली का निर्माण शुरू किया तो स्थानीय लोग यह कह उठे। उन्होंने द्वारका चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए जहां फूलों के हार पहना कर उनका स्वागत किया तो वहीं जयघोष भी लगाए। यहां लोगों को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि वर्षों पुरानी उनकी मांग पूरी हो गई है। ऐसे ही अन्य विकास कार्यों में भी हमने तेजी लाई है। हालांकि जब से कोरोना महामारी शुरू हुई है, काम नहीं हो रहे थे।

बड़ी मुश्किल से इंजीनियरों, अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद अब दोबारा काम ने गति पकड़ी है। हमने लगभग हर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए कार्याें के एस्टीमेट तैयार करवा लिए हैं। धीरे-धीरे अनुमति मिलने और फंड जारी होने के साथ ही इन्हें शुरू करवाया जा रहा है। करीब अढ़ाई साल का समय गुजर चुका है। हम भी वांछित विकास कार्य नहीं करवा पाए क्योंकि फंड्स के अभाव और कोरोना महामारी के चलते विकास की रफ्तार थम गई थी।

अब हालात सामान्य हुए हैं ताे हमने विभागों पर दबाव बनाया है। उन्होंने कहा प्रीत नगर वासियों की समस्याओं से वह भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने यहां समाज सेविका माया कौर के प्रयासों की भी सराहना की। चौधरी ने सभी वार्ड वासियों से सहयोग मांगते हुए कहा कि अपने क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाने के लिए हम सभी को निगम का सहयोग करना होगा। इस मौके पर बलवीर सिंह, विजय कुमार, बाबू राम, गुरदेव सिंह, यशपाल, साहिल कुमार आदि मौजूद थे।  

chat bot
आपका साथी