Jammu Municipal Corporation: बावे वाली गली में शुरू हुआ निर्माण कार्य, लोगों को मिलेगी राहत

जम्मू नगर निगम शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की दिशा में अग्रसर है और यह लोगों के सहयोग के बिना संभव नहीं। लिहाजा लोग भी जागरुक हों और कम से कम अपने घरों के आसपास सफाई जरूर रखें। घरों से निकलने वाले कचरे को नगरनिगम कर्मचारियों को ही सौंपे।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 12:52 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 12:52 PM (IST)
Jammu Municipal Corporation: बावे वाली गली में शुरू हुआ निर्माण कार्य, लोगों को मिलेगी राहत
डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा बावे वाली गली में निर्माण कार्य शुरू करने से पूर्व लोगों से बातचीत करते हुए।

जम्मू, जागरण संवाददाता : डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने कॉरपोरेटर मोहियुद्दीन चौधरी के साथ वार्ड नंबर 6 में बावे वाली गली का निर्माण कार्य शुरू करवा कर लोगों की एक लंबित मांग को पूरा किया।

यहां लोगों को संबोधित करते हुए पूर्णिमा ने कहा कि कोरोन महामारी के चलते विकास कार्यों में देरी हुई है लेकिन अब हालात ठीक होने के साथ विकास कार्यों को तेजी से करवाया जाने लगा है ताकि जनता को राहत प्रदान की जा सके। उन्होंने काॅरपोरेटर मोहियुद्दीन के प्रयासों की सराहना करते हुए वार्ड वासियों को भरोसा दिलाया कि जम्मू नगर निगम उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। लोग नगर निगम का सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि 3.70 लाख रुपये की लागत से यह काम पूरा होगा। इसके लिए स्थानीय लोगों ने कॉरपोरेटर व डिप्टी मेयर का धन्यवाद किया। स्थानीय लोगों की अन्य समस्याओं को सुनने के बाद डिप्टी मेयर ने कहा कि शहर के सभी 75 वार्डों में पिछले तीन वर्षों में बहुत से विकास कार्य हुए हैं। जनता के प्रतिनिधियों के होने के चलते ही गली-मुहल्लों तक विकास संभव हुआ। सरकारी प्रयासों के नतीजे हैं कि अाज लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।

जम्मू नगर निगम शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की दिशा में अग्रसर है और यह लोगों के सहयोग के बिना संभव नहीं। लिहाजा लोग भी जागरुक हों और कम से कम अपने घरों के आसपास सफाई जरूर रखें। घरों से निकलने वाले कचरे को नगर निगम कर्मचारियों को ही सौंपे। इसके अलावा गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करने की भी आदत डालें। इससे कचरे का निस्तारण सरल हो जाता है। इस मौके पर मंडल उपप्रधान विनोद गुप्ता, अजय शर्मा, विक्रम सिंह, निक्कू, अमन, राजेंद्र कुमार, संजय मेहरा, सतीश प्रजापति समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने पूर्णिमा के प्रयासों की सराहना करते हुए गली-नालियों, स्ट्रीट लाइटों समेत अन्य समस्याओं से उन्हें रूबरू भी करवया।

chat bot
आपका साथी