Jammu: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ राजभवन जाने का प्रयास कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

इससे पहले काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कच्ची छावनी इलाके में पहुंच गए और वहां से थालियां बजाते हुए सचिवालय की तरफ बढ़े। उन्होंने कहा कि वे केंद्र की भाजपा सरकार को नींद से जागने के लिए थालियां बजा रहे हैं। प्रदर्शन का नेतृत्व वरिष्ठ नेता रमन भल्ला ने किया।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 09:39 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 09:44 PM (IST)
Jammu: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ राजभवन जाने का प्रयास कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राजभवन का घेराव करने का प्रयास किया।

जम्मू, जागरण संवाददाता : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राजभवन का घेराव करने का प्रयास किया। लेकिन ने इस प्रयास को विफल कर दिया और कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। इससे पहले काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कच्ची छावनी इलाके में पहुंच गए और वहां से थालियां बजाते हुए सचिवालय की तरफ बढ़े। उन्होंने कहा कि वे केंद्र की भाजपा सरकार को नींद से जागने के लिए थालियां बजा रहे हैं। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमन भल्ला, योगेश साहनी, रविंद्र शर्मा आदि ने किया।

प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने राजभवन की ओर बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोका। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता जबरदस्ती पुलिस का घेरा तोड़ कर जब राजभवन की ओर बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान कुछ कार्यकताओं की पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हुई। भल्ला ने कहा कि जब तक तेल की कीमतें कम नहीं होंगी और प्रोपर्टी टैक्स की प्रकि्रया बंद नहीं होती, तब तक कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहेगा। जम्मू जिला कांग्रेस शहर के महासचिव चंद्रशेखर शर्मा, अतुल शर्मा के अलावा प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ता भाजपा की नीतियों को कोसा और तेल की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की।

प्रोपर्टी टैक्स के खिलाफ शिवसेना डोगरा फ्रंट का प्रदर्शन

जम्मू कश्मीर में भूमि व भवन पर प्रोपर्टी टैक्स लगाने के निर्णय के विरोध में डोगरा फ्रंट शिव सेन ने सोमवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्यपाल ने पिछले साल वायदा किया था कि प्रापर्टी टैक्स नहीं लगाएंगे, लेकिन अब सरकार यह टैक्स लगाने पर उतारू हो गई है। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से कहा कि प्रोपर्टी टैक्स निर्णय को वापस लेने पर विचार किया जाए, नहीं तो शिव सेना डोगरा फ्रंट को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि प्रोपर्टी टैक्स लगाना आम लोगों के साथ बेईमानी होगी। इससे लोगों पर बोझ और बढ़ जाएगा। मौके पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। कहा कि केंद्र सरकार अब वहीं काम कर रही है जोकि नेशनल कांफ्रेंस व कांग्रेस की सरकारें करती रही हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहले ही देश के लोग पेट्रोल डीजल के चढ़े दाम से परेशान हैं। महंगाई निरंतर बढ़ रही है। अब प्रोपर्टी टैक्स लोगों की दिक्कतों को बढ़ाएगा। प्रदर्शन में अभिषेक, कीमती, बंटू, बीरबल, सुशील, निर्मल, कालू भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी