Jammu: पेट्रोल-डीजल की दामवृद्धि के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, पुलिस के साथ हुई घंटों धक्का-मुक्की

भल्ला ने कहा कि भाजपा सरकार टैक्स व कर बढ़ाकर लोगों के हित दांव पर लगाने का आरोप लगाया। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाने के साथ जम्मू कश्मीर के लोगों पर एक के बाद एक नए टैक्स लगाए जा रहे हैं।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 01:15 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 01:22 PM (IST)
Jammu: पेट्रोल-डीजल की दामवृद्धि के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, पुलिस के साथ हुई घंटों धक्का-मुक्की
नए टैक्स लगाकर लोगों का आर्थिक बोझ बढ़ाया जा रहा है।

जम्मू, राज्य ब्यूरो:  पेट्रोल, डीजल की दामवृद्धि के विरोध में जम्मू शहर में धरने, प्रदर्शनों के सिलसिले को जारी रखते हुए वीरवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले तो शहर के महेशपुरा चौका में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया। बाद में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री रमण भल्ला के नेतृत्व में सरकार के कानों तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए सचिवालय घेराव का प्रयास भी किया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस जवानों ने उनके इस प्रयास को विफल बना दिया।

प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही दल बल के साथ पहुंची पुलिस ने नारेबाजी कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को महेशपुरा में ही सचिवालय की ओर जाने से रोक दिया। सचिवालय की बढ़ने का प्रयास कर रहे रमण भल्ला व उनके समर्थकों की इस दौरान पुलिस के साथ घंटों धक्का-मुक्की भी हुई। नारेबाजी कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार पर मंहगाई को शह देने के आरोप लगा रहे थे। इस दौरान उप राज्यपाल प्रशासन की जम्मू कश्मीर में संपत्ति कर लगाने की तैयारी के खिलाफ भी नारेबाजी की गई।

सुबह ग्यारह बजे के करीब हुए इस धरने, प्रदर्शन में कारपोरेटर द्वारिका चौधरी व भानु महाजन ने भी हिस्सा लिया। पिछले नौ दिनों में के अंदर जम्मू में कांग्रेस का यह तीसरा प्रदर्शन है। इससे पहले कांग्रेस ने 25 फरवरी को जम्मू के सतवारी व 28 फरवरी को पलौड़ा में प्रदर्शन किया था। कांग्रेस के ये प्रदर्शन पार्टी के कारोपोरेटरों की देखरेख में किए जा रहे हैं। ऐसे में वीरवार सुबह महेशपुरा में कांग्रेस के धरने के दौरान मंहगाई के खिलाफ बैनर उठाए कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ खूब नारेबाजी की ।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भल्ला ने कहा कि भाजपा सरकार टैक्स व कर बढ़ाकर लोगों के हित दांव पर लगाने का आरोप लगाया। पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ाने के साथ जम्मू कश्मीर के लोगों पर एक के बाद एक नए टैक्स लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता आरोप लगा रहे थे कि भाजपा ने जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ भी धोखा किया है। अच्छे दिन लाने के दावे करने वाली इस पार्टी ने बेतहाशा टैक्स वृद्धि का लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

नए टैक्स लगाकर लोगों का आर्थिक बोझ बढ़ाया जा रहा है।पार्टी द्वारा लगातार ऐसे प्रदर्शन करनी की योजना है। कांग्रेस द्वारा सरकार को मंहगाई के मुद्दे पर घेरने की रणनीति के तहत जम्मू में कांग्रेस के धरने, प्रदर्शनों का सिलसिला 30 मार्च तक जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी