बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम

संवाद सहयोगी बिश्नाह देशभर में बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 05:48 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:18 AM (IST)
बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम
बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम

संवाद सहयोगी, बिश्नाह: देशभर में बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से बिश्नाह-बड़ी ब्राह्मणा मार्ग को जाम कर कनाल गांव में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। शशि शर्मा की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला जलाकर आरोप लगाया कि उसने जनता के साथ धोखा किया है। शशि शर्मा ने कहा कि महंगाई की मार से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं, वहीं बिजली नहीं आने से ग्रामीण इलाकों में हाहाकार बचा हुआ है। इसके बावजूद केंद्र सरकार गहरी नींद में सो रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को वापस नहीं लिया तो कांग्रेस पार्टी अपने आंदोलन को और उग्र करने पर विवश होगी। इस मौके पर मूलराज, रघुवीर दास सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। मौके पर पहुंचे तहसीलदार बिश्नाह सूरम सिंह राणा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझाकर सड़क को खुलवाया।

chat bot
आपका साथी