J&K Congress: कांग्रेस 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के रूप में मनाएगी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू कश्मीर ने एलान किया है कि पार्टी 24 अप्रैल 2021 को राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के रूप में मनाएगी। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भारतीय संविधान के 73 वे वा 74 वे संशोधन को लागू किया था ताकि पंचायतों को अधिकार दिए जा सकें।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 09:01 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 09:01 PM (IST)
J&K Congress: कांग्रेस 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के रूप में मनाएगी
प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू कश्मीर के प्रदेश प्रधान जीए मीर।

जम्मू, राज्य ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू कश्मीर ने एलान किया है कि पार्टी 24 अप्रैल 2021 को राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के रूप में मनाएगी। पार्टी के प्रदेश प्रधान जीए मीर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भारतीय संविधान के 73 वे वा 74 वे संशोधन को लागू किया था ताकि पंचायतों को अधिकार दिए जा सकें।

भारतीय संविधान का 73 वा संशोधन 24 अप्रैल 1993 को लागू किया गया था। पार्टी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जम्मू में बैठक करते हुए मीर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पंचायतों में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण दिलवाया। भारतीय संविधान के 74 वे संशोधन को एक जून 1993 में लागू किया गया। राजीव गांधी के प्रयासों से ही देश में मजबूत पंचायती राज प्रणाली स्थापित हो पाई। मीर ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए इस दिन को मनाया जाए।

पार्टी नेताओं को पंचायत की और कार्यक्रम को भी आगे ले जाना होगा और शारीरिक दूरी का पालन करते हुए संख्या को सीमित करना होगा। बैठक में मुलाराम, कांता भान, रमण भल्ला, रविंद्र शर्मा, रजनीश शर्मा, मनमोहन सिंह, अशोक शर्मा, शिवदेव सिंह, इंदु पवार व अन्य शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी