Jandhi Jayanti 2021 : विजयपुर में कांग्रेस ने बापू को दी श्रद्धांजलि, भाजयुमो ने दिया स्वच्छता का संदेश

बब्बल गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी वह व्यक्ति थे जिन्होंने स्वतंत्र भारत का सपना देखा था। उन्होंने बताया गांधी जी ने बैरिस्टर के रूप में और एक स्वतंत्रता सेनानी के रूप में पूरी ईमानदारी से भूमिका निभाई।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 04:25 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 04:25 PM (IST)
Jandhi Jayanti 2021 : विजयपुर में कांग्रेस ने बापू को दी श्रद्धांजलि, भाजयुमो ने दिया स्वच्छता का संदेश
महात्मा गांधी की 152वीं जयंती पर सांबा जिले के विजयपुर में कई कार्यक्रम किए गए।

विजयपुर, संवाद सहयोगी : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती पर सांबा जिले के विजयपुर में कई कार्यक्रम किए गए। कांग्रेस कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष बब्बल गुप्ता और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भेंट की। बब्बल गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी वह व्यक्ति थे, जिन्होंने स्वतंत्र भारत का सपना देखा था। उन्होंने बताया गांधी जी ने बैरिस्टर के रूप में और एक स्वतंत्रता सेनानी के रूप में पूरी ईमानदारी से भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि गांधी जी ने अपना सारा जीवन सत्य और सच्चाई की व्यापक खोज में समर्पित कर दिया।

उन्होंने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपनी स्वयं की गलतियों और खुद पर प्रयोग करते हुए सीखने की कोशिश की। उन्होंने अपनी आत्मकथा को सत्य के प्रयोग का नाम दिया। बब्बल गुप्ता ने अंत में कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आजादी के समय जो भूमिका निभाई उसी से दुनिया भर में उनको आज ही के दिन श्रद्धांजलि और याद किया जाता है। गांधी जी को फादर ऑफ नेशन के नाम से भी जाना जाता है।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने लगाए पौधे : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती देश भर में अलग-अलग तरीके से मनाई जा रही है। इस उपलक्ष्य में सेवा ही समर्पण के तहत भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष डॉ. पंकज भगत ने गांव बडाली के मंदिर में पौधरोपण किया। डॉ. पंकज ने बताया कि गांधी जी का सपना था कि देश में स्वच्छता कायम रहे और वर्ष 2014 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी स्वच्छता का संदेश देते हुए गांधी जी के सपने को पूरा करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन चलाया।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए आज हमने मन्दिर में सफाई अभियान चलाया और पर्यावरण हरा भरा रखने के लिए सौ के करीब छायादार और फलदार पौधे लगाए। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता मंगलदास, पंच दर्शन, जेठालाल, अमन, द्वारका, सुनील, राहुल, विशाल, महेश, गणेश आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी