J&K Congress: बिजली-पानी के बिना जम्मू कैसे बनेगा स्मार्ट सिटी : योगेश साहनी

र्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता योगेश साहनी ने मंगलवार को कांग्रेस नेताओं की एक टीम के साथ जम्मू शहर में पानी की कमी की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए जल शक्ति विभाग के चीफ इंजीनियर से मुलाकात की।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 03:33 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 03:37 PM (IST)
J&K Congress: बिजली-पानी के बिना जम्मू कैसे बनेगा स्मार्ट सिटी : योगेश साहनी
साहनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने तालाब तिल्लो में लोगों को पेश आ रही दिक्कतों के बारे में अवगत करवाया।

जम्मू, जागरण संवाददाता। पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता योगेश साहनी ने मंगलवार को कांग्रेस नेताओं की एक टीम के साथ जम्मू शहर में पानी की कमी की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए जल शक्ति विभाग के चीफ इंजीनियर से मुलाकात की।

उन्होंने अधिकारियों से जल की कमी के संकट के मुद्दे को तत्काल प्रभाव से हल करने की अपील की। उन्होंने बताया कि लोग पिछले एक महीने से पानी की कमी से जूझ रहे हैं। कुछ क्षेत्रों में पानी की भारी कमी है। उन्होंने जल आपूर्ति के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

साहनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने तालाब तिल्लो में लोगों को पेश आ रही दिक्कतों के बारे में अवगत करवाया। इसके अलावा कठुआ और सांबा जिलों के कंडी क्षेत्रों में भी जलापूर्ति को लेकर हो रही परेशानियों बारे बताया। साहनी ने जल शक्ति विभाग से शहर और आसपास के इलाकों में नियमित रूप से पानी की सप्लाई को यकीनी बनाए जाने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि गर्मियों के दिनों में सरकार की ओर से लोगों की दिक्कतों को दूर करने के बड़े-बड़े वायदे किए जा रहे थे लेकिन सभी वायदे महज खोखले ही साबित हुए हैं। सरकार की ओर से न तो शहर वासियों को पानी और न ही बिजली की आपूर्ति सही ढंग से हो पा रही है। इससे लोगों की दिक्कतें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। 

कई-कई क्षेत्रों में तो दो-तीन दिनों के उपरांत ही पानी की सप्लाई की जा रही है। गर्मियों के मौसम में शहर और आसपास के इलाकों में स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि यूटी बनने के बाद सरकार लोगों की दिक्कतें कम होने की दावा कर रही थी लेकिन यहां तो स्थिति ठीक विपरीत और विकराल होती जा रही है। प्रतिनिधिमंडल में डा रमाकांत खजूरिया, संजीव शर्मा, उत्तम सिंह, चंदर शेखर शर्मा, अतुल शर्मा और राम मगोत्रा ​​सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी