Jammu: कांग्रेस ने भूमि कानून, किसानों के मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरा, रैली निकाली, पुलिस ने रोका

जम्मू-कश्मीर में नए भूमि कानून के लिए मोदी सरकार की आलोचना करत हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ धोखा किया है। यह वायदा किया गया था कि स्थानीय लोगों के नौकरियों और भूमि के अधिकार सुरक्षित रहेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 04:49 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 04:49 PM (IST)
Jammu: कांग्रेस ने भूमि कानून, किसानों के मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरा, रैली निकाली, पुलिस ने रोका
जम्मू-कश्मीर पर ऐसे कानून थोपे जा रहे है जो स्थानीय लोगों के हित वाले नहीं है।

जम्मू, राज्य ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू कश्मीर ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को पुण्यतिथि और देश के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल को जयंती पर याद किया। इस सिलसिले में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा चौक जम्मू में समारोह आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पार्टी ने सरदार पटेल को भी जयंती पर याद किया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करने के बाद जम्मू कश्मीर में लागू किए गए नए भूमि कानून और किसानों के मुद्दों पर मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया। श्रद्धांजलि समारोह के बाद कार्यकर्ताओं ने सचिवालय घेराव के लिए रैली निकालने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने नाकाम बना दिया। कार्यकर्ताओं ने किसानों, भूमि कानून के मुद्दों पर नारेबाजी करते हुए इंदिरा चौक से सचिवालय की तरफ से जाने का प्रयास किया और पुलिस ने कार्यकर्ताओं को शालामार चौक से पहले ही रोक लिया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच मामूली धक्का मुक्की भी हो गई। इससे पहले पूर्व मंत्री रमण भल्ला ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश को तरक्की के रास्ते पर लाया। देश में गरीबी को समाप्त करने के लिए कदम उठाए। अफसोस की बात यह है कि भाजपा इतिहास के तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही है। इंदिरा गांधी ने देश की एकता व अखंडता के लिए अपना बलिदान दिया है। देश के स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस की भूमिका अहम रही है। उन्होंने कहा कि कृषि सुधार के नाम पर बनाए गए कानूनों से किसानों का भला होने वाला नहीं है। पार्टी किसान विरोधी कानूनों का विरोध करती रहेगी।

जम्मू-कश्मीर में नए भूमि कानून के लिए मोदी सरकार की आलोचना करत हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ धोखा किया है। यह वायदा किया गया था कि स्थानीय लोगों के नौकरियों और भूमि के अधिकार सुरक्षित रहेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस समय जम्मू-कश्मीर पर ऐसे कानून थोपे जा रहे है जो स्थानीय लोगों के हित वाले नहीं है। नए भूमि कानून को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता। भाजपा ने अपने वायदे को नहीं निभाया।

स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में लोगों की समस्याओं में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। श्रद्धांजलि देने वालों में बलवान सिंह, मनमोहन सिंह व अन्य नेता शामिल थे। वहीं दूसरी तरफ पार्टी के प्रदेश प्रधान जीए मीर सहित अन्य नेताओं ने श्रीनगर में पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी।

chat bot
आपका साथी