Jammu Kashmir: भाजपा सरकार के शासनकाल में मुनाफाखोरी की सभी हदें पार हुई : जीए मीर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर ने कहा है कि भाजपा सरकार प्रदेश के निवासियों की आर्थिक विकास व राजनीतिक आकांक्षा पूरा करने में विफल रही है। अर्थव्यवस्था गिरने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।इस पार्टी के शासन के दौरान लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ गई हैं।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 08:15 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 08:15 PM (IST)
Jammu Kashmir: भाजपा सरकार के शासनकाल में मुनाफाखोरी की सभी हदें पार हुई : जीए मीर
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर ने कहा है कि भाजपा सरकार प्रदेश के निवासियों की आकांक्षा पूरा करने में विफल।

जम्मू, राज्य ब्यूरो । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर ने कहा है कि भाजपा सरकार, प्रदेश के निवासियों की आर्थिक, विकास व राजनीतिक आकांक्षा पूरा करने में विफल रही है। अर्थव्यवस्था गिरने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जीए मीर मकर सक्रांति पर जम्मू के गंग्याल के वार्ड नंबर 56 में पार्टी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में विचार व्यक्त कर रहे थे।

मीर ने कहा कि इस समय मुनाफाखोरी की सभी हदें पार हो चुकी हैं।सरकार ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर आम लोगों पर बोझ बढ़ा दिया है। ऐसे हालात में गैस सिलेंडर महंगे होने से भी लोगों की आर्थिक दिक्कतें बढ़ी हैं। इसके साथ कश्मीर में कड़ी ठंड में लोगों को बुनियादी सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस के इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रमन भल्ला, योगेश साहनी ब्लाक प्रधान सतीश शाह, सुरेंद्र सिंह व पार्टी के अन्य के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। मीर ने भाजपा पर लोगों को झूठे आंकड़ों में उलझाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि खोखले दावे कर असलियत को छिपाया जा रहा है। भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। भाजपा नेताओं से लोगों से किए गए वादों को भूला दिया है। इसी कारण उनके वोट प्रतिशत में गिरावट आ रही है।

भाजपा को घेरते हुए मीर ने कहा कि प्रदेश में इस पार्टी के शासन के दौरान लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ गई हैं।इसी बीच एक अन्य बयान में मीर ने कहा है कि सरकार जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण लोगों को पेश आ रही मुश्किलों का समाधान करे। उन्होंने कहा कि हाइवे बंद होने के कारण कश्मीर में जरूरी सामान की किल्लत हो गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में उनकी परेशानी और बढ़ सकती है। मीर ने आरोप लगाया कि पहले सर्दियों को ध्यान में रखकर कश्मीर में जरूरी चीजों को पहले से स्टोर किया जाता था। अब मौजूदा सरकार ने यह कार्रवाई बंद कर दी है। इससे कड़ी ठंड में कश्मीर के लोगों की मुश्किलें बढ़ चुकी है।

chat bot
आपका साथी