JKPCC Protest in Jammu: लखीमपुर में किसानों की मौत के मुद्दे पर कांग्रेस ने मांगा केंद्रीय गृहराज्यमंत्री मिश्रा का इस्तीफा

लखीमपुर की घटना से किसानों में गुस्सा है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा से त्यागपत्र लिया जाना चाहिए। कश्मीर में पिछले दिनों चुनिंदा हत्याएं हुई हैं। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में डर का माहौल है। सुरक्षा के लिए सरकार को प्रभारी कदम उठाने चाहिए।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 12:57 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 01:02 PM (IST)
JKPCC Protest in Jammu: लखीमपुर में किसानों की मौत के मुद्दे पर कांग्रेस ने मांगा केंद्रीय गृहराज्यमंत्री मिश्रा का इस्तीफा
जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करके जल्द विधानसभा के चुनाव करवाने चाहिए।

जम्मू, राज्य ब्यूरो: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसानों की मौत के मुद्दे पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू कश्मीर ने राजभवन के बाहर धरना दिया। हाथों में बैनर पकड़े कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा से इस्तीफा लिया जाना चाहिए ताकि किसानों की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच हो सके। 

धरने का नेतृत्व में पार्टी की जम्मू कश्मीर की प्रभारी रजनी पाटिल ने किया। कश्मीर में पिछले दिनों चुनिंदा हत्याएं होने पर पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए रजनी पाटिल जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं। रजनी पाटिल ने आरोप लगाया कि किसानों की मौत के मामले में लीपापोती की जा रही है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे पर आरोप लग रहे हैं। इसलिए मोदी सरकार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री से इस्तीफा लिया जाना चाहिए।

उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि लोग परेशान है। आवश्यक वस्तुओं के दाम में बढ़ोतरी हो रही है। पेट्रोल, डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू कश्मीर के प्रधान जीए मीर ने कहा कि मोदी सरकार एक साल से अधिक समय से किसानों की अनदेखी की जा रही है। 

लखीमपुर की घटना से किसानों में गुस्सा है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा से त्यागपत्र लिया जाना चाहिए। कश्मीर में पिछले दिनों चुनिंदा हत्याएं हुई हैं। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में डर का माहौल है। सुरक्षा के लिए सरकार को प्रभारी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करके जल्द विधानसभा के चुनाव करवाने चाहिए।

लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लाेकप्रिय सरकार का गठन जरूरी है। कांग्रेस अहम मुद्दों पर अपना संघर्ष जारी रखेगी। मीर ने कहा कि कांग्रेस लगातार जनहित के मुद्दों को उठा रही है। धरने पर बैठने वालों में पूर्व मंत्री रमण भल्ला, योगेश साहनी व अन्य शामिल थे। 

chat bot
आपका साथी