कोरोना बढ़ने के बीच सैनिटाइजेशन कम होने पर कांग्रेसी पार्षदों ने जताया रोष

जागरण संवाददाता जम्मू कांग्रेसी पार्षदों ने भाजपा पार्षदों के नेतृत्व वाली जम्मू नगर निगम पर लोग

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 07:10 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 07:10 AM (IST)
कोरोना बढ़ने के बीच सैनिटाइजेशन कम होने पर कांग्रेसी पार्षदों ने जताया रोष
कोरोना बढ़ने के बीच सैनिटाइजेशन कम होने पर कांग्रेसी पार्षदों ने जताया रोष

जागरण संवाददाता, जम्मू : कांग्रेसी पार्षदों ने भाजपा पार्षदों के नेतृत्व वाली जम्मू नगर निगम पर लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने का आरोप लगाया है। शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इन पार्षदों ने कहा कि वर्तमान कार्यकाल में शहर के लोगों की कई बड़ी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया।

पार्षद द्वारिका चौधरी व सहयोगियों ने कहा कि इस समय जबकि कोविड महामारी तेजी से फैल रही है, ऐसे में सैनिटाइजन की प्रक्रिया को ही रोक देना कई बड़े सवाल खड़े करता है। जब कोरोना महामारी शुरू हुई थी तो बड़े पैमाने पर सैनिटाइजेशन शुरू किया गया था। अब कोरोना संक्रमण पहले से ज्यादा बढ़ रहा है। ऐसे में सैनिटाइजेशन भी बड़े पैमाने पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने शहर को कोरोना संक्रमण से मुक्त करने के लिए अब तक दवा व उपकरणों पर कितना पैसा खर्च किया, यह जनता को पता होना चाहिए। अन्य पार्षदों ने कहा कि मानसून आ गया है, लेकिन शहर की गलियों और नालों की मरम्मत अब तक नहीं हो पाई है। कई इलाकों में गलियों में स्ट्रीट लाइट नहीं लग पाई है। हर तरह सुविधाओं की कमी दिख रही है। वहीं, जनता की समस्याएं हल करने के बजाय निगम आम लोगों पर करों का बोझ डालने में लगा हुआ है। पार्षदों ने कहा कि नगर निगम जनता को और सुविधाएं दे और उस पर करों का बोझ नहीं डाले। इस मौके पर पार्षद कमल सिंह, रजनी बाला, भानू महाजन, राजेंद्र सिंह जम्वाल, गौरव चौपड़ा, इंद्रजीत रंधावा, शोबत अली आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी