Black Fungus: जम्मू-कश्मीर में एक और मरीज में ब्लैक फंगस की पुष्टि, मरीजों की संख्या बढ़कर 18 तक पहुंची

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में ब्लैक फंगस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल सांइसेस में ऊधमपुर की एक महिला में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। इसे मिलाकर अब तक 18 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो चुकी है।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 07:22 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 07:22 PM (IST)
Black Fungus: जम्मू-कश्मीर में एक और मरीज में ब्लैक फंगस की पुष्टि, मरीजों की संख्या बढ़कर 18 तक पहुंची
इनमें से चार की मौत हो चुकी है।

जम्मू, राज्य ब्यूरो । केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में ब्लैक फंगस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल सांइसेस में ऊधमपुर की एक महिला में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। इसे मिलाकर अब तक 18 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से चार की मौत हो चुकी है।

वहीं आठ संदिग्ध मरीज भी अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती हैं।डाक्टरों के अनुसार स्किम्स में जिस मरीज में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई, वह ऊधमपुर की रहने वाली 35 वर्षीय महिला है। वह कोरोना संक्रमित थी लेकिन ठीक हो चुकी थी। कुछ दिनों के बाद उसकी आंखों में सूजन होना शुरू हो गई। नाक से भी हरे रंग का तरल पदार्थ निकल रहा था। वह मधुमेह से भी पीड़ित थी। उसे पहले ऊधमपुर में ही भर्ती किया गया था। बाद में इलाज के लिए वह चंडीगढ़ में चली गई। वहां पर ब्रेन का एमआरआई होने के बाद उसका ब्लैक फंगस का इलाज शुरू किया गया। लेकिन उसकी सेहत में जरा भी सुधार नहीं हुआ।

बाद में चार जून को उक्त महिला को शेर-ए-कश्मीर इंस्टीटयूट आफ मेडिकल सांइसेस सौरा में भर्ती किया गया। इस संस्थान में भी उसके ब्रेन का एमआरआई हुआ। इसमें साफ आया कि उसका नाक और दिमाग का कुछ हिस्सा भी फंगस की चपेट में आ गया है। महिला मरीज की एक आंख की रोशनी भी चली गई है। मरीज की बायोप्सी भी की गई है। इएनटी के डाक्टरों से भी सलाह की जा रही है। अब डाक्टरों ने महिला को बचाने के लिए न्यूरो सर्जरी करने का फैसला किया है।

chat bot
आपका साथी