Gulmarg Khelo India Winter Games: आओ तस्वीरों से देखें गुलमर्ग में शुरू हुए दूसरे खेलो इंडिया नेशनल विंटर गेम्स के यादगार क्षण
विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलर्ग में खेलो इंडिया नेशनल विंटर गेम्स का दूसरा संस्करण शुरू हो चुका है। इसमें उत्तराखंड मेजबान जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश चंडीगढ़ ओडिशा मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों व प्रदेशों के खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं। ऐसे में खिलाड़ियों का जोश देखते ही बनता है।
जम्मू, जागरण संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलर्ग में खेलो इंडिया नेशनल विंटर गेम्स का दूसरा संस्करण शुरू हो चुका है। इसमें उत्तराखंड, मेजबान जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों व प्रदेशों के खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं। ऐसे में खिलाड़ियों का जोश देखते ही बनता है।
गुलमर्ग में इस समय चारों ओर बर्फ की चादर और उस पर ऐसे समय में देश भर से आए खिलाड़ी। इस समय गुलमर्ग मिनी इंडिया मिनी इंडिया सा प्रतीत हो रहा है। मेहमान खिलाड़ियों ने पारंपरिक संस्कृति से ओपप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लुत्फ उठाया।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें मार्चपास्ट में भाग लेती हुई।
मेजबान जम्मू कश्मीर की टीम का अभिवादन स्वीकारते खेलमंत्री किरण रिजिजू एवं उपराज्यपाल मनोज सिन्हा।
गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स के पहले दिन की समाप्ति पर कश्मीरी लोक गायक अपनी प्रस्तुति देते हुए।
गुलमर्ग में दूसरी खेलो इंडिया विंटर गेम्स के उद्घाटन अवसर पर लोकनृत्य पेश करते स्थानीय कलाकार।