Jammu Kashmir: बाजारों में चढ़ा करवा चौथ के पर्व का रंग, रंगबिरंगी चूड़ियों से सजे स्टाल

कोरोना के प्रकोप से मिली राहत भी ग्राहकों का उत्साह बढ़ा रही है।शहर के मुख्य बाजार में दिन के समय ही खरीदारी के लिए महिलाओं की खासकर कपड़ामनियारी की दुकानों पर भीड़ उमड़ना शुरू हो जाती हैये भीड़ शाम सात बजे तक दुकानों में जमी रहती है।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 09:21 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 09:21 PM (IST)
Jammu Kashmir: बाजारों में चढ़ा करवा चौथ के पर्व का रंग, रंगबिरंगी चूड़ियों से सजे स्टाल
महिलाओं की करवा चौथ तक रोज बाजार में खरीदारी के लिए आना दिनचर्या बन गई है।

कठुआ, जागरण संवाददाता। सुहागिन महिलाओं के सबसे प्रिय पर्व करवा चौथ को लेकर शहर के बाजार रौनक से गुलजार हो गए हैं।जिसके चलते कोरोना की मंदी से निराश दुकानदारों के चेहरों पर ग्राहकों की खरीदारी के लिए बढ़ रही भीड़ से खुशी दिख रही है। बाजार में करवा चौथ के त्योहार की खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़ से महंगाई का नामोनिशान तक नहीं दिख रहा है।

अधिकांश महिलाएं खरीदारी के लिए इस समय बाजार की ओर रुख किए है। कुछ महिलाओं की करवा चौथ तक रोज बाजार में खरीदारी के लिए आना दिनचर्या बन गई है।वहीं कोरोना के प्रकोप से मिली राहत भी ग्राहकों का उत्साह बढ़ा रही है।शहर के मुख्य बाजार में दिन के समय ही खरीदारी के लिए महिलाओं की खासकर कपड़ा,मनियारी की दुकानों पर भीड़ उमड़ना शुरू हो जाती है,ये भीड़ शाम सात बजे तक दुकानों में जमी रहती है।हालांकि अब तो आर्थिक रूप से संपन्न परिवारों की महिलाओं का पिछले कुछ वर्षाें से ब्यूटी पार्लर मेंं सजने संवरने का फैशन भी बढ़ रहा है। जिसके चलते ब्यूटी पार्लरों का भी करवा चौथ पर धंधा अच्छा रहता है।

हालांकि करवा चौथ पर महिलाओं की मुख्य खरीदारी चूड़ियों सहित श्रृंगार का सामान एवं मनपसंद सूट ही रहती है,अन्य सामान पारंपरिक खरीदारी में आ जाता है।जिसमें व्रत के लिए सरगी, फल, ड्राई फ्रूट, मिठाई आदि की भी जमकर खरीदारी रहती है। इसके अलावा गहने खरीदने का भी करवा चौथ पर रहता है,लेकिन ये बहुत है अभी,क्योंकि एक तो सोने के बढ़ते दाम और दूसरा ग्रामीण क्षेत्र होने के चलते अधिकांश परिवारों की महिलाएं करवा चौथ पर पारंपरिक खरीदारी करके पर्व काे मनाती है।

कच्च, मैट, चांदनी,महारानी, पूजा, नीलम,इफान जर्कन की चूड़ियां महिलाओं की पसंद

विजय मार्केट में मनियारी की दुकान चलाने वाले दुकानदार विरेंद्र पप्पू बताते है कि इस बार भी महिलाओं की इस पर्व पर ज्यादा खरीदारी चूड़ियों पर रहती है। जिसके चलते उनके पास महिलाओं की पसंद की कई रंग, डिजाइन एवं फैशन के मुताबिक चूड़ियां रहती हैं। इसमें सबसे ज्यादा इस समय का फैशन कच्च, मैट, चांदनी,महारानी, मैसो, पूजा,नीलम,इफान जर्कन आदि किस्म की चूड़ियाें का है,जो महिलाओं की पसंद रहती है। इनकी कीमत 80 रुपये से शुरू हाेकर 250 रुपये तक की है।

कंट्रास्ट दुप्पटा, शलारा, वनारसी,जयपुरी, काटन सूट बनी महिलाओं की पहली पसंद

चूड़ियों के अलावा करवा चौथ पर नया सूट पहनना भी अब लगभग हर महिला की चाहत रहती है। इसी के चलते करवा चौथ पर कपड़ा दुकानों पर 15 दिन पहले ही महिलाओं की सूट खरीदने के लिए भीड़ लगना शुरू हो जाती है। शहर के विजय मार्केट के कपड़ा विक्रेता संजय महाजन ने बताया कि इस समय महिलाआें की कंट्रास्ट दुप्पटा, शलारा, वनारसी,जयपुरी, काटन सूट पहली पसंद बनी है। जिनकी कीमत एक हजार से शुरू होकर 3 से 4 हजार तक रहती है। 

chat bot
आपका साथी