Jammu Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी, लद्दाख में -18 डिग्री सेल्सियस में लोगों का जीना हुआ मुहाल

Jammu Kashmir Weather Update सूर्य और बादों के बीच लुकाछिपी का खेल जाी है। दिन में धूप रहने की उम्मीद है।जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग मरम्मत कार्यों के चलते बंद है।वहीं लेह श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद कर दिया गया है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 01 Jan 2021 12:02 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jan 2021 12:09 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी, लद्दाख में -18 डिग्री सेल्सियस में लोगों का जीना हुआ मुहाल
भद्रवाह का न्यूनतम तापमान -1.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू, जागरण संवाददाता: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में शीतलहर का प्रकोप जारी है।लद्दाख में तापमान लगातार गिरता ही जा रहा है। जिसके चलते वहां जीना मुहासल हो गया है। न्यूनतम तापमान करीब महीने भर से माइनस में चल रहा था लेकिन अब तो अधिकतम तापमान भी जमाब बिंदु के नीचे ही चल रहा है।

लेह का न्यूनतम तामपान -17.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान -2.5 डिग्री सेल्सियस रहा।कारगिल का अधिकतम तापमान -7.0 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तामपान -17.4 डिग्री सेल्सियस रहा।पूरे कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। वहीं भद्रवाह में भी न्यूनतम तापमान -1.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार 4 जनवरी से एक बार फिर से बारिश और बर्फबारी के आसार बनते दिख रहे हैं।इससे शीतलहर का प्रकोप बढे़गा।शीतलहर के साथ-साथ कोहरे और धुंध ने जीवन की रफ्तार थाम रखी है।सुबह और देर शाम घरों से निकलना मुश्किल है। शुक्रवार सुबह से ही जम्मू में

सूर्य और बादों के बीच लुकाछिपी का खेल जाी है। दिन में धूप रहने की उम्मीद है।जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग मरम्मत कार्यों के चलते बंद है।वहीं लेह श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद कर दिया गया है।

जम्मू का अधिकतम तापमान 16.6, न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा।पहलगाम का अधिकतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान -7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 2.0 जबकि न्यूनतम तापमान -9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 18.6 जबकि न्यूनतम 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह का न्यूनतम तापमान -1.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 

chat bot
आपका साथी