नारियल पानी की बढ़ी मांग तो महंगा हो गया हरा नारियल, अब 60 रुपये में बिक रहा

नरवाल फल मंडी के थोक व्यापारी नितिन जैन ने बताया कि मंडी में हरा नारियल के थोक दाम में दस रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जो नारियल पहले 35 से 40 रुपये में थोक भाव में मिलता था अब 45 से 48 में मिल रहा है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 10:53 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 11:14 AM (IST)
नारियल पानी की बढ़ी मांग तो महंगा हो गया हरा नारियल, अब 60 रुपये में बिक रहा
तीन चार माह तक ऐसी ही स्थिति रह सकती है।

जम्मू, जागरण संवाददाता: सेहत के लिए फायदेमंद माने जाने वाला नारियल पानी अब महंगा हो गया है। लंबे समय बाद इसके दाम में बढ़ोतरी हुई है। 50 रुपये में बिकने वाला हरा नारियल अब बाजार में 60 रुपये में बिक रहा है।

व्यापारियों का कहना है कि दाम में बढ़ोतरी इसकी पैदावार का कुछ कम होना तो है ही, वहीं कोविड-19 के दौर में नारियल पानी की बढ़ती खपत भी है। अधिक से अधिक लोग नारियल पानी पी रहे हैं। जम्मू में प्रति दिन तीन ट्रक नारियल की खपत हो रही है। इन दिनों हरा नारियल बंगलूरू से जम्मू पहुंच रहा है।

नेशनल हाइवे पर रेहड़ी लगाकर नारियल बेचने वाले राकेश ने बताया कि अब दस रुपये की बढ़ोतरी दाम में हुई है। उन्होंने कहा कि मंडी से ही नारियल उनको महंगा मिल रहा है, इसलिए दाम बढ़ाने के लिए वह मजबूर है।

नरवाल फल मंडी के थोक व्यापारी नितिन जैन ने बताया कि मंडी में हरा नारियल के थोक दाम में दस रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जो नारियल पहले 35 से 40 रुपये में थोक भाव में मिलता था, अब 45 से 48 में मिल रहा है। ऐसे में बाजार में हरा नारियल महंगा होगा ही।

उन्होंने कहा कि तीन चार माह तक ऐसी ही स्थिति रह सकती है। उसके बाद पैदावार बराबर होने पर दाम नीचे जा सकते हैं। लेकिन फिलहाल जम्मू के लोगों को नारियल पानी महंगे दाम पर भी प्राप्त करना पड़ेगा।

वहीं चिकित्सकों की राय है कि नारियल शरीर के लिए टानिक का काम करता है। इसका नित्य सेवन करना सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। 

chat bot
आपका साथी