Jammu Kashmir : कश्मीर की ठंडी रात के बाद अब सोमवार को जम्मू में छाने लगेंगे बादल

जम्मू-कश्मीर में ठंड ने दबे पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। कश्मीर में शुक्रवार की रात इस नवंबर महीने की सबसे ठंडी रात रही। शनिवार को इसमें हल्का सुधार हुआ। लेह कारगिल में पहले से ही तापमान शून्य से नीचे चल रहा है।

By VikasEdited By: Publish:Sat, 07 Nov 2020 07:50 PM (IST) Updated:Sat, 07 Nov 2020 07:50 PM (IST)
Jammu Kashmir : कश्मीर की ठंडी रात के बाद अब सोमवार को जम्मू में छाने लगेंगे बादल
जम्मू-कश्मीर में ठंड ने दबे पांव पसारने शुरू कर दिए हैं।

जम्मू, जागरण संवाददाता । जम्मू-कश्मीर में ठंड ने दबे पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। कश्मीर में शुक्रवार की रात इस नवंबर महीने की सबसे ठंडी रात रही। शनिवार को इसमें हल्का सुधार हुआ। लेह, कारगिल में पहले से ही तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। हालांकि कश्मीर का अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से ऊपर ही चल रहा है। जम्मू में न्यूनतम तापमान गिरता जा रहा है लेकिन बारिश का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीगनर से मिली जानकारी अनुसार सोमवार से बादल छाने लगेंगे। इससे दिन के तापमान में भी गिरावट आने लगेगी। धीरे-धीरे ठंड के तेवर भी कड़े होने लगेंगे । पहले ही इस वर्ष समय से पहले ठंड दस्तक दे चुकी है। लेह में पिछले करीब 15 दिनों से न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है जबकि कारगिल का भी न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे ही चल रहा है। पहलगाम में भी तापमान लुढक कर -2.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

कश्मीर संभाग के अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे 

कश्मीर संभाग के अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है।पिछले कुछ दिनों से लेह की रातें सबसे ठंडी चल रही हैं।शनिवार को न्यूनतम तापमान -7.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।कारगिल का न्यूनतम तापमान -2.7 डिग्री सेल्सियस, श्रीनगर का न्यूनतम तापमान -0.9 से उछल कर 3.3 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है।जम्मू के अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।शनिवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल का अधिकतम तापमान 22.4, न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 22.5, न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 21.1, न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

लेह का अधिकतम तापमान 10.8, न्यूनतम तापमान -7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल का अधिकतम तापमान 12.7, न्यूनतम तापमान -2.9 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 21.2, न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा। काजीगुंड का अधिकतम तापमान 20.6, न्यूनतम तापमान -0.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का अधिकतम तापमान 17.1, न्यूनतम तापमान -2.7 डिग्री सेल्सियस रहा। कुपवाडा का अधिकतम तापमान 22.1, न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 12.6, न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

chat bot
आपका साथी