J&K Weather Update: आज दिन भर छाए रहेंगे बादल, 19-20 जुलाई को बारिश की संभावना

भले ही बीच-बीच में बारिश हो रही है लेकिन उसके बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। गर्मी के बीच बरसात के इस मौसम में बारिश का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है।इस सप्ताह लगभग हर दिन बीच-बीच में बारिश होती रहेगी।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 10:25 AM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 10:33 AM (IST)
J&K Weather Update: आज दिन भर छाए रहेंगे बादल, 19-20 जुलाई को बारिश की संभावना
पीर पंचाल रेंज में आज से जबकि जम्मू में 19-20 जुलाई को झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : भले ही बीच-बीच में बारिश हो रही है लेकिन उसके बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। गर्मी के बीच बरसात के इस मौसम में बारिश का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार इस सप्ताह लगभग हर दिन बीच-बीच में बारिश होती रहेगी। कल से जम्मू-कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में बारिश के आसार हैं। पीर पंचाल रेंज में आज से जबकि जम्मू में 19-20 जुलाई को झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है।

शनिवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रहने के बाद न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में सिर्फ कटड़ा में 42.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस बारिश से आसपास के क्षेत्रों में सुबह मौसम राहत भरा बना रहा। लेकिन दोपहर में उमस ने हर किसी के पसीने छुड़ाए।

जम्मू में आद्रता85 प्रतिशत, बटोत में 78 प्रतिशत जबकि कटड़ा में 79 प्रतिशत रिकार्ड की गई। वहीं इन दिनों कश्मीर में भी गर्मी परेशान कर रही है। शनिवार को वहां अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बढ़ती उमस के बीच हर कोई टकटकी लगाए आसमान की ओर देख बारिश आने का इंतजार करता दिख रहा है।मौसम विभाग अनुसार 18 से 21 जुलाई तक उत्तरी अरब सागर से आने वाली निचली और मध्य स्तर की क्षोभ मंडलीय हवाओं के पूर्वी हवाओं, बंगाल की खाड़ी से के साथ टकराने की सबसे अधिक संभावना है।

इस प्रणाली से सबसे अधिक व्यापक रूप से भारी से बहुत भारी बारिश, जम्मू के अधिकांश स्थानों पर गर्ज के साथ मुख्य रूप से पीरपंजाल रेंज और जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में 19 से 21 तारीख तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।इस दौरानकश्मीर संभाग के कई स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना है।विभाग ने चेतावनी दी है कि जम्मू-कश्मीर में इस बारिश के चलते बाढ़ का जोखिम बना रहेगा।मुख्य रूप से जम्मू-श्रीनगर, श्रीनगर-लेह, डोडा पर सतही यातायात का अस्थायी व्यवधान। 19 से 21 जुलाई 2021 तक किश्तवाड़, मुगल रोड, संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने की संभावना रहेगी। निचले इलाकों में जलभराव और मामूली बाढ़ आ सकती है।

chat bot
आपका साथी