Jammu : अपना विहार स्थित गंभीर पार्क में चला स्वच्छता अभियान

शुक्रवार को सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्क में फैली झाड़ियां और गंदगी की सफाई कर पार्क को खूबसूरत बना दिया गया। यहां लोग सुबह-शाम सैर करते समय सांप-कीड़े के डर से परेशान रहते थे।बरसात के दिनों में सांप का खतरा ज्यादा रहता है।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 06:26 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 06:26 PM (IST)
Jammu : अपना विहार स्थित गंभीर पार्क में चला स्वच्छता अभियान
अपना विहार स्थित गंभीर पार्क में शुक्रवार को सफाई अभियान चलाया गया।

जम्मू, जागरण संवाददाता : शहर के वार्ड नंबर 55, कुंजवानी के अपना विहार स्थित गंभीर पार्क में शुक्रवार को सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्क में फैली झाड़ियां और गंदगी की सफाई कर पार्क को खूबसूरत बना दिया गया। यहां लोग सुबह-शाम सैर करते समय सांप-कीड़े के डर से परेशान रहते थे। बरसात के दिनों में सांप का खतरा ज्यादा रहता है। स्थानीय कॉरपोरेटर प्रीतम सिंह ने जब सफाई अभियान शुरू किया तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके अासपास के इलाकों में भी सफाई की गई।

लोगों को संबोधित करते हुए काॅरपोरेटर प्रीतम सिंह ने कहा कि वार्ड के सभी पार्कों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। पार्कों को खूबसूरत बनाने के लिए इनमें उगी झाड़ियों, घास को काटने के साथ पेड़ों की टहनियों को भी काटा जा रहा है। कॉरपोरेटर ने कहा कि निगम आयुक्त अवनी लवासा और हेल्थ आफिसर डा. संयोगिता सूदन से मसले को उठाया गया था। उन्होंने समय की नजाकत को समझा तथा स्वच्छता अभियान के लिए टीम भेज दी। प्रीतम ने कहा कि कोरोना महामारी से पहले स्वच्छता अभियान चलाया गया था। अब पार्काें की हालत काफी खराब हो गई थी।

अब सफाई हो गई है। लोग पार्कों में सुबह-शाम आराम से सैर करें। इस मौके पर डा. विजय शर्मा, टीपी सिंह, सुमीत सिंह आदि भी उनके साथ रहे। कॉरपोरेटर ने इस दौरान लोगों से मुलाकात करते हुए उनकी अन्य समस्याओं को भी सुना तथा भरोसा दिलाया कि इन्हें हल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि अढ़ाई साल के कार्यकाल में बहुत से विकास कार्य वार्ड में करवाए गए हैं लेकिन अभी भी बहुत कुछ करना शेष है। निगम से पर्याप्त फंड नहीं मिलने के कारण और कोरोना महामारी से हम थोड़ा पीछे रह गए हैं। अब हालात ठीक होने के साथ विकास कार्याें में तेजी लाई गई है।

chat bot
आपका साथी