Jammu Municipal Corporation: जम्मू नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर जताया रोष

सिविक सफाई कर्मचारी यूनियन के बैनर तले इन सफाई कर्मचारियों ने टाउन हॉल में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए प्रधान रिंकू गिल ने कहा कि नगर निगम प्रशासन सफाई कर्मचारियों के साथ ज्यादतियां कर रहा है।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 07:19 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 07:19 PM (IST)
Jammu Municipal Corporation: जम्मू नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर जताया रोष
टाउन हाॅल में प्रदर्शन करते जम्मू नगर निगम के सफाई कर्मचारी।

जम्मू, जागरण संवाददाता : सुबह छह से साढ़े छह बजे तक मुहल्लों में पहुंच कर सफाई शुरू करने के नगर निगम के आदेश के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि रात 10 से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहता है। फिर भी हेल्थ आफिसर एक आदेश जारी कर 6 बजे सफाई कर्मचारियों को नौकरी पर बुला रही है जो गलत है। कम से कम सुबह 7 बजे बुलाया जाना चाहिए।

सिविक सफाई कर्मचारी यूनियन के बैनर तले इन सफाई कर्मचारियों ने टाउन हॉल में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए प्रधान रिंकू गिल ने कहा कि नगर निगम प्रशासन सफाई कर्मचारियों के साथ ज्यादतियां कर रहा है। हेल्थ आफिसर ने एक आदेश जारी कर साढ़े छह बजे तक वार्ड में हाजिरी लगाने का कहा है। ऐसा नहीं करने पर सख्त कार्रवाई भी शुरू कर दी है। वार्ड नंबर 34 के सुपरवाइजर अश्विनी को पंद्रह मिनट देरी से आने पर निलंबित किया गया जो बहुत गलत है।

उन्होंने चेताया कि अगर जल्द उन्हें नौकरी पर नहीं बुलाया गया तो सफाई कर्मचारी कोई सख्त कदम उठाने को मजबूर हो जाएंगे। रिंकू ने कहा कि एक तरफ कोरोना योद्धा का नाम दिया जा रहा है और दूसरी तरफ उनका ख्याल नहीं रखा जा रहा। सफाई कर्मचारियों के साथ ज्यादति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक कर्मचारी पंद्रह मिनट देरी से आया तो उसके कारण बताओ नोटिस दिया जाना चाहिए था, ऐसा नहीं किया गया। निगम प्रशासन को तानाशाही रवैया नहीं अपनाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों में मंगा, जंग बहादुर, बगीचा सिंह, फ्रेंसिस, नीलम, किरण, पूजा आदि माैजूद थे।

chat bot
आपका साथी