Gharana Wetland Jammu: घराना वेटलैंड के विस्तारीकरण से प्रभावित किसानों को सरकार भूमि मुहैया करवाए : चौधरी गारू राम

उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि कुछ राजनीतिक नेता इस मुद्दे पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगे हुए हैं और किसानों को गुमराह कर रहे हैं। गारू राम ने कहा कि पाकिस्तानी गोलाबारी के कारण हमेशा ही इस गांव के लोगों को नुकसान झेलना पड़ा है।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 06:05 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 06:05 PM (IST)
Gharana Wetland Jammu: घराना वेटलैंड के विस्तारीकरण से प्रभावित किसानों को सरकार भूमि मुहैया करवाए : चौधरी गारू राम
ऑल जम्मू कश्मीर किसान कांग्रेस चेयरमैन व पूर्व मंत्री चौधरी गारू राम

आरएसपुरा, संवाद सहयोगी। ऑल जम्मू कश्मीर किसान कांग्रेस चेयरमैन व पूर्व मंत्री चौधरी गारू राम ने पत्रकार वार्ता का आयोजन कर सरकार से मांग करते हुए कहा कि घराना वेटलैंड के विस्तार में जिन किसानों की भूमि आ रही है। उन किसानों को सरकार को भूमि मुहैया करवाई जानी चाहिए ताकि किसान वर्ग अपनी खेतीबाड़ी जारी रख सकें।

उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि कुछ राजनीतिक नेता इस मुद्दे पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगे हुए हैं और किसानों को गुमराह कर रहे हैं। गारू राम ने कहा कि पाकिस्तानी गोलाबारी के कारण हमेशा ही इस गांव के लोगों को नुकसान झेलना पड़ा है। अब सरकार द्वारा वेटलैंड के विस्तार के लिए किसानों को उजाड़ने का प्रयास कर रही है। जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी। सरकार किसानों को उजाड़ कर पक्षियों को बसाने का प्रयास कर रही।

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी को किसानों के समर्थन में आंदोलन भी करना पड़ा तो कांग्रेस पार्टी पीछे नहीं हटेगी। किसानों को उनका हक दिलाकर ही दम लेगी। उन्होंने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग करते हुए कहा कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए प्रशासन को किसानों के साथ इंसाफ करने की हिदायत दें और किसानों को खेती योग्य भूमि के बदले खेती योग्य भूमि मुहैया करवाई जाए। पत्रकार वार्ता के दौरान पार्टी के कई अन्य नेता भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी