उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ छठ पूजा का समापन

जागरण संवाददाता, जम्मू : लोक आस्था के महापर्व छठ के चौथे दिन व्रतियों ने सूर्य देव को दूसरा अ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 03:28 AM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 03:28 AM (IST)
उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ छठ पूजा का समापन
उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ छठ पूजा का समापन

जागरण संवाददाता, जम्मू : लोक आस्था के महापर्व छठ के चौथे दिन व्रतियों ने सूर्य देव को दूसरा अ‌र्घ्य देकर छठ मैया की पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ पर्व संपन्न हुआ।

बुधवार को छठ पर्व के चौथे दिन तवी नदी, नहर पर बने घाटों पर जाकर व्रतियों ने उगते सूर्य देव को अ‌र्घ्य दिया। सुबह से ही इन घाटों पर छठ का व्रत रखने वालों का उत्साह देखते ही बनता था। भक्तिभाव से पहले पहर ही श्रद्धालु तवी नदी, नहर पर बने घाटों पर पहुंचने लगे। सूर्य की पहली किरण दिखते ही छठ का व्रत रखने वाली महिलाओं ने उगते सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। छठ पर्व के चौथे एवं अंतिम दिन तड़के ही उगते सूरज को अ‌र्घ्य देने के लिए व्रती और उनके परिजन अपने घरों से पूजा सामग्रियों के साथ घाटों पर पहुंच गए। कमर तक पानी में डूबे हुए और पूजा सामग्रियों से भरे छज्जे हाथों में लिए व्रतियों ने सूर्य देव को पूरी श्रद्धा के साथ दूसरा अ‌र्घ्य दिया। मान्यता के अनुसार कोई भी व्यक्ति पूरे श्रद्धा भाव से व्रत कर के सूर्य देव की उपासना करता है और उन्हें अ‌र्घ्य देता है तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। उसके कई जन्मों के पाप धुल जाते हैं। ऐसी ही भावनाओं के साथ व्रती घाट पर पहुंचे हुए थे। सूर्य को अ‌र्घ्य देने के बाद व्रतियों ने 36 घंटों के व्रत के बाद अन्न जल ग्रहण किया।

छठ पर्व मनाने वालों का उत्साह देखते ही बनता था। सूर्य की पहली किरण निकलते ही श्रद्धालुओं ने जम कर आतिशबाजी की। श्रद्धालु घंटों घाट पर भजन-कीर्तन करते रहे। मैया छठी से प्रार्थना की अगले वर्ष वह इसी उत्साह के साथ पर्व मना सकें।

chat bot
आपका साथी