Jammu: धर्मार्थ ट्रस्ट कर्मियों ने चिनाब में सामूहिक जल समाधि लेने की चेतावनी दी

Dharmarth Trust भाजपा और प्रशासन धर्मार्थ ट्रस्ट के ट्रस्टियों के साथ मिला हुआ है।एसोसिएशन की अध्यक्ष विवेक बंद्राल ने कहा कि उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में चार सदसीय कमेटी का गठन करने का आश्वासन दिया था लेकिन उस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया।

By Edited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 07:14 AM (IST)
Jammu: धर्मार्थ ट्रस्ट कर्मियों ने चिनाब में सामूहिक जल समाधि लेने की चेतावनी दी
चुप्पी के कारण उन्हें जल सामधि लेने का निर्णया लेना पड़ा रहा है।

जागरण संवाददाता, जम्मू : पिछले 47 दिन से अपनी मांगे पूरी करवाने के लिए आंदोलन कर रहे धर्मार्थ ट्रस्ट कर्मचारियों एवं क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर 31 जनवरी से पहले मांगें पूरी न की गई, तो प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी दरिया चिनाब में जल समाधि लेंगे। कर्मचारी पिछले 20 दिन से क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के खिलाफ भी प्रदर्शन किया। धर्मार्थ ट्रस्ट इंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक बंद्राल ने कहा कि सरकार के रवैये को देखते हुए लगता है कि भाजपा और प्रशासन धर्मार्थ ट्रस्ट के ट्रस्टियों के साथ मिला हुआ है।एसोसिएशन की अध्यक्ष विवेक बंद्राल ने कहा कि उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में चार सदसीय कमेटी का गठन करने का आश्वासन दिया था लेकिन उस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया।

उन्होंने कहा कि प्रशासन और भाजपा नेताओं की चुप्पी के कारण उन्हें जल सामधि लेने का निर्णया लेना पड़ा रहा है। शनिवार को क्रमिक भूचख हड़ताल पर बैठने वालों में सुरजीत सिंह, अनिल शर्मा, महेश चंद्र, राजीव शर्मा, रमेश कुमार, अनीता शर्मा, पवन कुमार, अली हुसैन, रवि शर्मा और पंडित आनंद किशोर शामिल थे । आंदोलन कर रहे कर्मचारी मांग कर रहे हैं कि धर्मार्थ ट्रस्ट के तहत आने वाले सभी मंदिरों का माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड में विलय किया जाए।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने दिन भर थालियां बजाकर विरोध प्रदर्शन किया।कर्मचारी धर्मार्थ ट्रस्टी की संपत्ति बेचने में हुई धांधियों का आरोप लगा रहे थे। हड़ताल में मौजूद अन्य लोगों में पूर्व अध्यक्ष करनैल चंद ठाकुर, पूर्व महासचिव प्रीतम शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र शास्त्री, सुनीत शर्मा, सुभाष, पुरुषोत्तम, बृजमोहन शर्मा, ओम प्रकाश, रामपाल, बलवंत शास्त्री, विमल खजूरिया, सतपाल, पवन, दीपू, रिंकू, मखनु, जीवन, भूषण, सोनाली, रेनु, अंजु, शीतल, सोनिका, सुकेशनी, रीता सलाथिया, रेखा, हरबंस लाल, सुरजीत सिंह, पुरुशोत्तम शर्मा, राम पाल शर्मा, जगजीत चंद, साहिल शर्मा, बाबू बिशम्बर लाल, रीता सलाथिया, राज कुमारी, लीला देवी, शीतल, रजनी, शोभा, निशा, सोनिका शामिल थे।

chat bot
आपका साथी