Jammu: धर्मार्थ ट्रस्ट ने आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

धर्मार्थ ट्रस्ट ने श्री रणबीरेश्वर मंदिर में ट्रस्ट में जारी क्रमिक भूख हड़ताल को पूर्व कर्मचारियों द्वारा चलाने एवं श्री रणबीरेश्वर मंदिर की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

By Edited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 06:37 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 06:58 AM (IST)
Jammu: धर्मार्थ ट्रस्ट ने आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
धर्मार्थ ट्रस्ट ने आरोप लगाया है कि मंदिर में बैनर लगाकर मंदिर को भी अपवित्र किया

जम्मू, जागरण संवाददाता : धर्मार्थ ट्रस्ट ने श्री रणबीरेश्वर मंदिर में ट्रस्ट में जारी क्रमिक भूख हड़ताल को पूर्व कर्मचारियों द्वारा चलाने एवं श्री रणबीरेश्वर मंदिर की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। धर्मार्थ ट्रस्ट ने आरोप लगाया है कि पूर्व कर्मचारियों के नेतृत्व वाले असंतुष्ट कर्मचारियों के समूह और असामाजिक तत्वों ने मंदिर परिसर के भीतर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। मंदिर में बैनर लगाकर मंदिर को भी अपवित्र किया है।

धर्मार्थ ट्रस्ट के प्रवक्ता ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को ¨हदू धर्म के कल्याण में कोई दिलचस्पी नहीं है। यह लोग केवल अपने व्यक्तिगत लालच और निहित स्वार्थ के लिए विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि असंतुष्ट कर्मचारियों का नेतृत्व कुछ शरारती व्यक्ति कर रहे हैं, जिनका धर्मार्थ ट्रस्ट से कोई संबंध नहीं है। धर्मार्थ ट्रस्ट के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा कि असंतुष्ट कर्मचारियों और कुछ असामाजिक तत्वों के एक समूह ने मंदिर परिसर में प्रवेश किया और परिभाषित करने वाले बैनर और पोस्टर मंदिर में लगाए। ट्रस्ट के कहने के बाद इन कर्मचारियों के इन अवैध बैनरों को हटा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि श्री रणबीरेश्वर परिसर में प्रबंधन कार्यालय पर जबरन कब्जा कर लिया। यह कमरा मंदिर की आधिकारिक बैठकें आयोजित करने के लिए है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में फर्नीचर और तस्वीरों को नुकसान पहुंचाया और बाद में धर्मार्थ ट्रस्ट कर्मचारी एसोसिएशन कार्यालय का बैनर लगा लिया। इस कार्रवाई को धर्मार्थ ट्रस्ट ने गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेगी।

वहीं पूर्व महासचिव प्रीतम शर्मा ने कहा कि धर्मार्थ ट्रस्ट कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के बजाए उन्हें डराने का प्रयास कर रहा है। असंतुष्ट कर्मचारियों ने एक भी ऐसा कदम नहीं उठाया है, जो अलोकतांत्रिक हो। रणबीरेश्वर मंदिर के एक कमरे में रणबीरेश्वर प्रबंधन की सहमति से कर्मचारी यूनियन का बैनर लगाया गया है। किसी संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। हां, धर्मार्थ ट्रस्ट के ट्रस्टियों ने जरूर ¨हदू मंदिरों की संपत्तियों को बेचा है। धर्मार्थ ट्रस्ट को अपनी कमाई का साधन बनाया हुआ है। ट्रस्ट की संपत्ति से खिलवाड़ की जा रही है। डोगरा विरासत को बेचना जरूर अपराध है, जिसको लेकर हम जरूर कोर्ट का दरवाजा खटकाएंगे। मंदिरों की संपत्ति से खिलवाड़ नहीं होने देंगे। जनता की इस संपत्ति पर किसी परिवार की तस्वीरें नहीं लगेंगी।

chat bot
आपका साथी