Crime Branch Jammu: भूमि बेचने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले के खिलाफ आरोप पत्र दायर

जम्मू के सलालपुर में दो कनाल भूमि बेचने के नाम पर व्यक्ति को पांच लाख रुपये का चूना लगाने के आरोपित अशोक कुमार शर्मा निवासी रिहाड़ी के खिलाफ क्राइम ब्रांच जम्मू ने आरोपपत्र दायर कर दिया। क्राइम ब्रांच पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मामला वर्ष 2017 में दर्ज हुआ था।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 05:33 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 05:33 PM (IST)
Crime Branch Jammu: भूमि बेचने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले के खिलाफ आरोप पत्र दायर
आरोपित पर क्राइम ब्रांच पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मामला वर्ष 2017 में दर्ज हुआ था।

जम्मू, जागरण संवाददाता । जम्मू के सलालपुर में दो कनाल भूमि बेचने के नाम पर व्यक्ति को पांच लाख रुपये का चूना लगाने के आरोपित अशोक कुमार शर्मा निवासी रिहाड़ी के खिलाफ क्राइम ब्रांच जम्मू ने आरोप पत्र दायर कर दिया। आरोपित पर क्राइम ब्रांच पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मामला वर्ष 2017 में दर्ज हुआ था।

कोर्ट में दायर आरोप पत्र में क्राइम ब्रांच अधिकारियों ने बताया कि कुलदीप सिंह निवासी सुभाष नगर ने शिकायत दर्ज करवाई की उन्होंने सलालपुर में दो कनाल भूमि रखने का करार अशोक कुमार शर्मा से किया था। भूमि खरीदने के एवज में उन्होंने आरोपित को पांच लाख रुपये पेशगी के तौर पर दे दिए थे। आरोपित ने काफी समय तक ना तो भूमि को उसके नाम पर करवाया और ना हीं पेशगी के तौर पर दिए गए पांच लाख रुपयों को लौटा रहा था।

कई बार उससे संपर्क किया गया, लेकिन वह लगातार उन्हें टालता रहा। इसके बाद आरोपित ने उन्हें बताया कि जम्मू के जाफरे चक्क में उसके पास 17 मरले भूमि है। उक्त भूमि को वह उसके नाम पर कर देगा। इसका आरोपित ने उसके साथ लिखित में समझौता भी किया लेकिन उक्त भूमि को भी उनके नाम पर नहीं करवाया। क्राइम ब्रांच ने जब पुलिस ने जांच शुरू की तो मामले से जुड़े दस्तावेजों के अलावा गवाहों के बयान को दर्ज कर लिया। कुछ दस्तावेजों की जांच क्राइम ब्रांच ने फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी से भी करवाई।

chat bot
आपका साथी