Crime Branch Jammu: भूमि बेचने के नाम पर चूना लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ आरोप पत्र दायर

क्राइम ब्रांच जम्मू ने भूमि बेचने के नाम पर महिला को लाखों रुपये का चूना लगाने वाले आरोपित के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर दिया।उन्होंने आरोपित अशोक कुमार को तीन लाख रुपये एडवांस में दे दिया था। शेष 17 लाख रुपये की राशि को उन्होंने बाद में देनी थी।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 12:55 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 12:55 PM (IST)
Crime Branch Jammu: भूमि बेचने के नाम पर चूना लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ आरोप पत्र दायर
क्राइम ब्रांच जम्मू ने भूमि बेचने के नाम पर आरोपित के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर दिया।

जम्मू, जागरण संवाददाता । क्राइम ब्रांच जम्मू ने भूमि बेचने के नाम पर महिला को लाखों रुपये का चूना लगाने वाले आरोपित के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर दिया।

क्राइम ब्रांच प्रवक्ता के अनुसार अरुणा कुमार पत्नी शाम प्रकाश निवासी रिहाड़ी ने शिकायत दर्ज करवाई कि अशोक कुमार निवासी रिहाड़ी कालोनी से उन्होंने सलालपुर इलाके में चार कनाल भूमि खरीदने का समझौता किया था। उन्होंने आरोपित अशोक कुमार को तीन लाख रुपये एडवांस में दे दिया था। शेष 17 लाख रुपये की राशि को उन्होंने बाद में देनी थी। महिला अशोक कुमार को पैसे लेकर उसे भूमि उनके नाम पर करवाने के लिए कह रही थे, लेकिन आरोपित उन्हें लगातार टाल रहा था।

आरोपित ने उन्हें कहाकि जाफरे चक्क में उसके पास 17 मरले भूमि है। वह भूमि उनके नाम पर कर देगा। इसके लिए वह उन्हें 1.2 लाख रुपये और दे। महिला आरोपित की बातों में आ गई और उसे 1.2 लाख रुपये दे दिए। पैसे लेने के बावजूद आरोपित अशोक कुमार ने उक्त भूमि को भी महिला के नाम पर नहीं करवाया। मजबूर होकर महिला ने क्राइम ब्रांच पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। मामले की जांच के दौरान क्राइम ब्रांच ने सबूतों को जुटाया। गवाहों के बयान दर्ज किए। राजस्व रिकार्ड को खंगाला। जिसके क्राइम ब्रांच ने आरोपित अशोक कुमार के विरुद्ध कोर्ट में चालान पेश कर दिया। एसएसपी क्राइम ब्रांच शैलेंद्र कुमार ने लोगों से भूमि की खरीद-फरोख्त करने के दौरान राजस्व रिकार्ड की जांच कर लेने के बाद ही रुपये देने का सुझाव दिया है।

chat bot
आपका साथी