J&K Weather Update: आज से बारिश-बर्फबारी के आसार, मंगलवार को मिल सकती है राहत

जम्मू जागरण संवाददाता प्रदेश में दिसंबर महीने के तीसरे सप्ताह में पड़ी भीषण ठंड के बाद पिछले कुछ दिनों से मौसम राहत भरा बना हुआ है लेकिन अब मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार शनिवार देर रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है।

By VikasEdited By: Publish:Sun, 27 Dec 2020 08:12 AM (IST) Updated:Sun, 27 Dec 2020 08:12 AM (IST)
J&K Weather Update: आज से बारिश-बर्फबारी के आसार, मंगलवार को मिल सकती है राहत
रविवार को प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने के आसार हैं।

जम्मू, जागरण संवाददाता : प्रदेश में दिसंबर महीने के तीसरे सप्ताह में पड़ी भीषण ठंड के बाद पिछले कुछ दिनों से मौसम राहत भरा बना हुआ है लेकिन अब मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार शनिवार देर रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। इसके चलते आज रविवार को प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। सोमवार को भी बारिश की संभावना है लेकिन मंगलवार से लोगों को बारिश से राहत मिल सकती है।

इस समय जम्मू-कश्मीर में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा लेकिन न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से नीचे ही चल रहा है। पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। वहीं जम्मू में बनिहाल और भद्रवाह में तापमान जमाब बिंदु से नीचे चल रहा है। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कारगिल सबसे ठंडा चल रहा है। यहां न्यूनतम तापमान -17.4 डिग्री सेल्सियस रहा तो अधिकतम तापमान -5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लेह का न्यूनतम तापमान -13.6 तो अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस रहा। साफ माैसम के चलते शनिवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एक तरफा खुला रहा। श्रीनगर से जम्मू के लिए गाड़ियाें को रवाना किया गया जबकि पुंछ से उत्तरी कश्मीर को जोड़ने वाला मुगल रोड बंद है।  रविवार सुबह अगर बारिश शुरू नहीं हुई तो जम्मू से श्रीनगर के लिए गाड़ियों को छोड़ा जाएगा। शुक्रवार को दिन में कोहरा छाए रहने के बाद अधिकतम तापमान में कमी आई थी। लेकिन शनिवार को धूप खिली रहने के बाद फिर से अधिकतम तापमान सामान्य हो गया है।

     स्थान         तापमान अधिकतम               तापमान न्यूनतम

जम्मू          19.3 डिग्री सेल्सियस        5.0 डिग्री सेल्सियस बनिहाल      17.4 डिग्री सेल्सियस        -1.8 डिग्री सेल्सियस कटड़ा       19.8 डिग्री सेल्सियस         5.7 डिग्री सेल्सियस श्रीनगर     9.2 डिग्री सेल्सियस          -3.7 डिग्री सेल्सियस पहलगाम     7.4 डिग्री सेल्सियस          -4.5 डिग्री सेल्सियस गुलमर्ग       2.6 डिग्री सेल्सियस         -6.5 डिग्री सेल्सियस
chat bot
आपका साथी