महिला के गले से चैन झपटी, कुछ ही घंटे में दो गिरफ्तार

गंग्याल में वीरवार की दोपहर को एक महिला के गले से बाइक सवार दो युवकों ने सोने की चैन झपट ली। महिला ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Oct 2020 06:51 AM (IST) Updated:Fri, 16 Oct 2020 06:51 AM (IST)
महिला के गले से चैन झपटी, कुछ ही घंटे में दो गिरफ्तार
महिला के गले से चैन झपटी, कुछ ही घंटे में दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, जम्मू : गंग्याल में वीरवार की दोपहर को एक महिला के गले से बाइक सवार दो युवकों ने सोने की चैन झपट ली। महिला ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला द्वारा बताए गए हुलिए और झपटमारों के मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में दोनों झपटमारों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे झपटी गई चैन भी बरामद हो गई।

गंग्याल में चैन झपटने के एक मामले को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा दिया। दोपहर को हुई वारदात के बाद पीड़ित महिला की सतर्कता और पुलिस की तत्परता से आरोतपों को शाम में ही गिरफ्तार कर लिया गया। महिला बबली देवी ने गंग्याल पुलिस स्टेशन में बताया कि वह अपने कार्यालय से अपने घर गंग्याल वापस जा रही थी। तभी दो मोटरसाइकिल सवार युवक उसके पास पहुंचे और उसके गले की चेन झपट कर फरार हो गए। कुछ ही घंटे में जब पुलिस ने उन झपटमारों को दबोच लिया। आरोपितों की पहचान मीरां साहिब के रहने वाले विक्की कुमार और मनमीत सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि गंग्याल इलाके में पहले भी ऐसी ही एक वारदात को अंजाम इन्होंने दिया था। उन दोनों ने अपना अपराध कबूल लिया।

chat bot
आपका साथी