Ceasefire violation: उड़ी के बाद अब पाकिस्तान पुंछ में भी दाग रहा गोले, दो नागरिक घायल, 15 लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए

भारतीय जवानों की जवाबी कार्रवाई में सीमापार पाकिस्तान में भी काफी नुकसान होने की आशंका जताई गई है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 02:44 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 05:18 PM (IST)
Ceasefire violation: उड़ी के बाद अब पाकिस्तान पुंछ में भी दाग रहा गोले, दो नागरिक घायल, 15 लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए
Ceasefire violation: उड़ी के बाद अब पाकिस्तान पुंछ में भी दाग रहा गोले, दो नागरिक घायल, 15 लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए

श्रीनगर, राज्य ब्यूरो। उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में सुबह से गोलाबारी कर रहे पाकिस्तानी सैनिकों ने अब जिला पुंछ में भी गोलाबारी शुरू कर दी है। पाकिस्तानी सैनिकों ने जहां उड़ी सेक्टर में एलआेसी से सटे सिलीकोट इलाके में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की थी। वहीं शाम पांच बजे के करीब उन्होंने जिला पुंछ के शाहपुर इलाके में भारतीय चौकियों व रिहायशी इलाकों में गोलाबारी शुरू कर दी है। यहां अभी तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है परंतु भारतीय जवान इसका कड़ा जवाब दे रहे हैं। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उड़ी सेक्टर में स्थित भारतीय सैन्य व नागरिक ठिकानों पर की गई गोलाबारी में दो ग्रामीण जख्मी हो गए हैं। तीन मकानों के भी क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। जबकि प्रशासन ने 15 ग्रामीणों को पाकिस्तानी गाेलाबारी के बीच ही निकटवर्ती सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। भारतीय जवानों ने भी जवाबी प्रहार करते हुए पाकिस्तानी ठिकानों को निशाना बनाया है, लेकिन एलओसी पार हुए नुकसान की तत्काल जानकारी नहीं मिल पायी है।

यहां मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह नौ बजे के करीब पाकिस्तानी सैनिकों ने उड़ी सेक्टर में चरुंडा व सिलीकोट को निशाना बनाते हुए भारतीय सैन्य व नागरिक ठिकानों पर गोलाबारी शुरु कर दी। हालांकि भारतीय सेना को इस गोलाबारी में किसी तरह का नुक्सान नहीं पहुंचा है,लेकिन पाकिस्तानी सेना द्वारा दागे गए गोलों से तीन मकान आंशिक रुप से क्षतिग्रस्त हो गए। गोलाबारीमें दो ग्रामीण भी कथित तौर पर जख्मी हुए हैं। घायलों को सेना के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया,जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जाती है।

संबधित अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना उड़ी सेक्टर में भारतीय नागरिक ठिकानों को निशाना बना रही है। पाकिस्तानी गोलाबारी से स्थानीय लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया है। स्थानीय प्रशासन ने गोलाबारी से प्रभावित इलाके से 15 लोगों को निकटवर्ती सुरक्षित जगह पर पहुंचाया है। भारतीय जवानाें ने शुरु में तो संयम बनाए रखा,लेकिन जब गोलाबारी की तीव्रता बड़ने लगी और नागरिक ठिकानों पर गोले गिरने लगे तो उन्होंने भी पाकिस्तानी ठिकानों पर जवाबी प्रहार शुरु कर दिया।

जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भी भारी नुक्सान होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन तत्काल इसका ब्यौरा नहीं मिल पाया है। संबधित सैन्याधििकारियो के मुताबिक,दोपहर बाद तक दोनों तरफ से एक दूसरे के ठिकानों पर रुक रुक कर गोलाबारी जारी थी। उड़ी सेक्टर में शुरु हुइ्र गोलाबारी को देखते हुए सैन्य प्रशासन ने उत्तरी कश्मीर में पूरी एलओसी पर सतर्कता बढ़ाते हुए सभी फील्ड कमांडरों को पाकिस्तान के किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने का निर्देश दिया है।

chat bot
आपका साथी