नहर में पानी नहीं, सूख रहीं सब्जियां

संवाद सहयोगी सुंदरबनी उपजिला सुंदरबनी में पंचायत नाला से निकलने वाली नहर में एक माह से प

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:43 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 07:43 AM (IST)
नहर में पानी नहीं, सूख रहीं सब्जियां
नहर में पानी नहीं, सूख रहीं सब्जियां

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : उपजिला सुंदरबनी में पंचायत नाला से निकलने वाली नहर में एक माह से पानी की सप्लाई नहीं होने से किसानों में रोष है। गांव के सरपंच मोहनलाल शर्मा का कहना है कि किसान खेतों में पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। सब्जियां लगाने का सीजन बीता जा रहा है। लगाई हुई सब्जियां खेतों में मुरझाने के कगार पर हैं। इसके बावजूद सिचाई विभाग के आला अधिकारियों पर इसका असर नहीं पड़ रहा है। सिचाई विभाग के एईई कुलदीप काचरू का कहना है कि नहर की सफाई की जा रही है। जल्द पानी की सप्लाई कर दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी