JMC Swachhata Hero Campaign: जम्मू नगर निगम का अभियान, सफाई के लिए प्रेरित करें, स्वच्छता हीरो बने

जम्मू को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए एक और कदम आगे बढ़ाते हुए जम्मू नगर निगम ने पूरे शहर में स्वच्छता जागरूकता अभियान शुरू करने का फैसला किया है। डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने लोगों को स्वच्छता हीरो बनने के लिए प्रेरित किया

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 08:59 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 08:59 PM (IST)
JMC Swachhata Hero Campaign: जम्मू नगर निगम का अभियान, सफाई के लिए प्रेरित करें, स्वच्छता हीरो बने
डिप्टी मेयर ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत इस अभियान को शुरू किया गया है।

जम्मू, जागरण संवाददाता । जम्मू को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए एक और कदम आगे बढ़ाते हुए जम्मू नगर निगम ने पूरे शहर में स्वच्छता जागरूकता अभियान शुरू करने का फैसला किया है। मंगलवार को निगम कार्यालय में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने लोगों को स्वच्छता हीरो बनने के लिए प्रेरित किया और लोगों से अपने इलाके व आसपास की साफ सफाई में सहयोग भी मांगा।

पत्रकारवार्ता में निगम आयुक्त अवनी लवासा भी मौजूद थी। वहीं डिप्टी मेयर ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत इस अभियान को शुरू किया गया है। जम्मू शहर को स्वच्छ बनाने के लिए कचरा निस्तारण और उसका सही निपटारा बहुत जरूरी है। ऐसे में लोगों का सहयोग इसमें सबसे आगे रहेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में लोगों को नुक्कड़ नाटकों व कार्यशालाओं के माध्यम से भी जागरूक किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लेने और जम्मू को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए वोट करने की अपील भी की।

उन्होंने बताया कि हर अभियान में स्वच्छ वार्ड को वार्ड आफ वीक सम्मान भी मिलेगा। पत्रकारवार्ता में हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी के चेयरमैन यशपाल शर्मा, चेयरमैन सोशल जस्टिस नरेंद्र सिंह, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त कुलदीप सिंह चिब, सचिव सुधीर बाली, हेल्थ आफिसर टीना महाजन, डां संजोगिता शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर रजत गुप्ता, धीरज सिंह मन्हास, बिग एफएम के जम्मू कश्मीर हेड विक्रांत शर्मा व स्टेशन हेड सिद्धार्थ महाजन भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी