सांबा सेक्टर में घुसपैठ का प्रयास विफल, बीएसएफ जवानों ने पाक घुसपैठिया मार गिराया

जिला सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक बीएसएफ जवानों ने आधी रात को किसी तरह की अलचल देखी। उन्हें लगा कि कोई व्यक्ति भारत सीमा के नजदीक आ रहा है। बीएसएफ के जवानों ने उसे चेतावनी भी दी परंतु वह नहीं रूका और भारतीय सीमा के नजदीक पहुंच गया।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 08:55 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 12:31 PM (IST)
सांबा सेक्टर में घुसपैठ का प्रयास विफल, बीएसएफ जवानों ने पाक घुसपैठिया मार गिराया
3 मई को पाकिस्तानी सैनिकों ने बीएसएफ जवानों की पेट्रोलिंग टीम पर गोलीबारी की थी।

जम्मू, जेएनएन। भारत के सतर्क सीमा प्रहरियों ने एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से की जा रही घुसपैठ की साजिश को नाकाम बनाया है। सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से देर रात करीब 2.35 बजे भारतीय सीमा में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे घुसपैठियों को बीएसएफ के जवानों ने ढेर कर दिया। हालांकि इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं मिली पाई है। बीएसएफ जवानों का कहना है कि पाक घुसपैठिए का शव सीमा के नजदीक ही पड़ा है। अभी तक उसे पाकिस्तानी सेना द्वारा ले जाया गया नहीं है।

सूत्रों ने बताया कि जिला सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक बीएसएफ जवानों ने आधी रात को किसी तरह की अलचल देखी। उन्हें लगा कि कोई व्यक्ति भारत सीमा के नजदीक आ रहा है। बीएसएफ के जवानों ने उसे चेतावनी भी दी परंतु वह नहीं रूका और भारतीय सीमा के नजदीक पहुंच गया। जैसे ही वह पाकिस्तानी सीमा की हद लांघ भारतीय सीमा की ओर आया, बीएसएफ जवानों ने उसे ढेर कर दिया।

During the intervening night of May 5 & 6, around 0235 hours, BSF jawans shot dead a Pakistani intruder near the International Border in Samba sector, J&K; details awaited: Border Security Force (BSF)

— ANI (@ANI) May 6, 2021

बीएसएफ अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि घुसपैठिए का शव अभी भी सीमा पार साफ दिखाई दे रहा है। उसे लेने के लिए कोई नहीं आया है। आपको बता दें कि पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ का प्रयास पहली बार नहीं हुआ है। इसी साल 7 फरवरी को भी बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठ का प्रयास विफल बनाते हुए पाकिस्तानी घुसपैठिये को इसी सेक्टर में मार गिराया था। सीमा पार पाकिस्तान से कई बार आतंकी भारतीय सीमा में घुसपैठ करने का प्रयास सांबा और कठुआ से कर चुके हैं। बीएसएफ ने पिछले आठ महीनों के दौरान हीरानगर और सांबा सेक्टरों में पाकिस्तान की ओर से आने वाली चार क्रॉस-बॉर्डर सुरंगों का पता लगा था। इस साल जनवरी में ही सांबा सेक्टर में दो सुरंगों का पता चला था।

इसके अलावा गत 3 मई सोमवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे रामगढ़ सेक्टर में सीमा पर गश्त लगा रही बीएसएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर गोलीबारी की थी। यह तो गनिमत है कि इस गोलीबारी में किसी जवान को हानी नहीं पहुंची। दरअसल 24 फरवरी को भारत और पाकिस्तानी सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच सीजफायर को लेकर पुन: संधि हुई थी। तय किया गया था कि अब दोनों ओर से सीमा पर फायरिंग की जाएगी ताकि सीमा पर बसे लोग शांत से रह सकें। परंतु दो महीने के अंतराल के बाद पाकिस्तान एक बार फिर अपनी नापाक हरकतों पर उतर आया है। कभी वे भारतीय जवानों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी कर रहा है तो कभी घुसपैठ का प्रयास करवा रहा है। परंतु पाकिस्तान की हर चेहरे से परिचित भारतीय जवान सीमा पर कड़ी चौकसी बरते हुए हैं।

chat bot
आपका साथी