Jammu : पड़ोसी पर चलाई गोली भाई को लगी, घटना स्थल पर हो गई मौत

घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है। जम्मू की सबसे बड़ी फल एवं सब्जी मंडी नरवाल के एक व्यापारी जुगल किशोर का उनके पड़ोस में रहने वाले मोहिंदर सिंह से पुराना विवाद चल रहा है। इस विवाद को लेकर रात को दोनों में झगड़ा हो गया।

By Edited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 08:09 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 08:29 AM (IST)
Jammu : पड़ोसी पर चलाई गोली भाई को लगी, घटना स्थल पर हो गई मौत
मौके से गोली के तीन खोल बरामद हुए हैं।

जागरण संवाददाता, जम्म : सतवारी के फ्लायं मंडाल में पड़ोसियों में हुए विवाद में भाई की ही गोली से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दरअसल भाई का झगड़ा पड़ोसी से हो रहा था। भाई के समर्थन में आए उसके दूसरे भाई ने पड़ोसी पर गोली चला दी, जो उसके सगे भाई को ही लग गई।

गोली लगते ही भाई की मौके पर ही मौत हो गई। इस गोलीकाड में पड़ोसी जिससे झगड़ा हो रहा था, वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जम्मू के राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले में कार्रवाई करते हुए सतवारी पुलिस ने गोली चलाने वाले विमल किशोर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर को भी जब्त कर लिया, जिससे गोली चली थी। मौके से गोली के तीन खोल बरामद हुए हैं।

घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है। जम्मू की सबसे बड़ी फल एवं सब्जी मंडी नरवाल के एक व्यापारी जुगल किशोर का उनके पड़ोस में रहने वाले मोहिंदर सिंह से पुराना विवाद चल रहा है। इस विवाद को लेकर रात को दोनों में झगड़ा हो गया। जुगल किशोर की पड़ोसी से झगड़ा होने की सूचना जैसे ही उनके सगे भाई विमल किशोर को लगी, वह घर से लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर बाहर निकल आया। उसने मोहिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए गोली चला दी। एक गोली मोहिंदर सिंह के सिर को छूते हुए निकल गई, जबकि एक गोली भाई जुगल किशोर को लगी गई। जुगल वहीं जमीन पर गिर पड़े।

जुगल और महेंद्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने जुगल को मृत घोषित कर दिया। इस गोलीकाड की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और गोली चलाने वाले विमल किशोर को उसके घर से हिरासत में ले लिया। विमल भी सब्जी मंडी में व्यापारी है। एसएचओ सतवारी दीपक जसरोटिया का कहना है कि फिलहाल पुलिस को मौके से तीन गोली के खोल मिले हैं।

सुबह एक बार फिर से इलाके में तलाशी अभियान चलाया जाएगा, जिससे पता चलेगा कि कुल कितने राउंड गोली चली है। सतवारी पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जुगल किशोर विमल के अलावा एक और भाई कमल किशोर के साथ रहते थे। तीनों नरवाल फल मंडी में काम करते थे।

chat bot
आपका साथी