बीआरओ ने इस बार रचा इतिहास, 58 दिन में ही लद्दाख जाने के लिए खोल दिया जोजिला पास

पहली बार जोजिला पास वक्त से करीब एक महीने पहले खुला है। बर्फबारी से मात्र 58 दिन ही जोजिला पास बंद रहा। जम्मू कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाले इस मार्ग के रविवार को खुलने से करीब दो महीने से बंद लेह-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात बहाल हो गई।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 07:37 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 07:37 PM (IST)
बीआरओ ने इस बार रचा इतिहास, 58 दिन में ही लद्दाख जाने के लिए खोल दिया जोजिला पास
लद्दाख जाने के लिए जोजिला पास को खोल दिया। पहली बार जोजिला पास वक्त से करीब एक महीने पहले खुला

जम्मू, राज्य ब्यूरो : सीमा सड़क संगठन यानी बीआरओ ने इस बार इतिहास रच दिया। लद्दाख जाने के लिए जोजिला पास को खोल दिया। पहली बार जोजिला पास वक्त से करीब एक महीने पहले खुला है। बर्फबारी से मात्र 58 दिन ही जोजिला पास बंद रहा। जम्मू कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाले इस मार्ग के रविवार को खुलने से करीब दो महीने से बंद लेह-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात बहाल हो गई। जोजिला से लेह के लिए वाहनों को छोड़ा गया। सामान्य हालात में इस पास को अप्रैल महीने में ही खोलना संभव होता था। जम्मू कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने से आए बेहतर बदलाव के कारण अब विकास को तेजी देने के लिए नए इतिहास रचा जा रहे हैं।

ज्ञात रहे कि इस बार जोजिला पास को 31 दिसंबर, 2020 तक खुला रखा गया था। इस बार भारी बर्फबारी होने के बावजूद जोजिला पास सिर्फ 58 दिन ही यातायात के लिए बंद रहा है। जोजिला पास को खोलने की मुहिम 7 फरवरी को शुरू हुई थी।पहले जोजिला पास 160 से 180 दिनों के लिए बंद रहने से लद्दाख करीब छह महीनों के लिए सड़क मार्ग से देश के विभिन्न हिस्सों से कट जाता था। सीमा सड़क संगठन ने इस बार इतिहास रचते हुए इस पास को करीब एक महीना पहले खोल दिया है। सीमा सड़क संगठन के डायरेक्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने जोजिला पास का दौरा कर इसे वक्त से पहले खोलने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सीमा सड़क संगठन असंभव को संभव करने की हिम्मत रखता है। 

उन्होंने कहा जल्द जोजिला खुलने से लद्दाख के लोगों के साथ सेना को भी फायदा होगा। उन्होंने जोजिला पास सड़क का निरीक्षण भी किया। जनरल राजीव चौधरी शनिवार को श्रीनगर पहुंचे थे। खेल राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने रविवार की सुबह ट्वीट कर दो महीने के अंदर जोजिला पास को खोल देने के लिए सीमा सड़क संगठन की सराहना की।इसी बीच जोजिला पास खुलने से लद्दाख में पर्यटन को बढ़ावा देने की मुहिम जोर पकड़ लेगी। इस मुहिम के दौरान कोरोना संक्रमण से निपटना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है।ऐसे हालात में प्रशासन ने पहले से ही तैयारी कर रखी है। लद्दाख आने वाले सभी पर्यटकों के लिए कोरोना टेस्ट करवाना अनिवार्य है। ऐसे में पर्यटकों को हिदायत दी गई है कि वे कोरोना टेस्ट नेगेटिव होने की रिपोर्ट लेकर साथ आएं। ऐसा ना होने की स्थिति में उन्हें लद्दाख में प्रवेश करते ही क्वारंटाइन किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी