खेलने निकला बच्चा लापता, अपहरण की आशंका

??????? ?? ???? ?? ??? ????? ??? ????? ?? ????? ?? ????? ???? ?? ????? ???? ????? ????? ???????? ???????? ?? ?? ??????? ?? ?? 18 ??? ???? ?? ?? ?? ?????? ?? ???????? ?? ????? ?? ??????? ?? ???? ??? ??? ???? ??? ????? ?? ????? ?? ??? ???? ?? ???? ?? ???? ????? ????? ????? ????? ????? ???? ????? ?????? ?? ????? ?? ???? ???? ???? ?? ????? ?? ?? ?????? ????? ?? ????? ??? ?? ??? ????? ?? ?????

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 12:44 AM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:31 AM (IST)
खेलने निकला बच्चा लापता, अपहरण की आशंका
खेलने निकला बच्चा लापता, अपहरण की आशंका

जागरण संवाददाता, जम्मू : गांधी नगर की नई बस्ती निवासी सात वर्षीय बच्चा घर के बाहर पार्क से लापता हो गया। उसके अपहरण की आशंका जताई गई है। वह पहली कक्षा में पढ़ रहा था। तीन दिन तक बच्चे के परिजन गांधी नगर थाने में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाने के लिए भटकते रहे। परिजनों के दबाव के बाद गांधी नगर पुलिस ने बच्चे के लापता होने का मामला दर्ज किया। चूंकि सर्वोच्च न्यायालय का यह निर्देश है कि 18 आयु वर्ष से कम के बच्चों की गुमशुदगी के मामले को गंभीरता से लेते हुए उसे थाने में अपहरण के मामले के तहत दर्ज कर जांच की जाए।

लापता बच्चा सुमित शर्मा पुत्र केवल शर्मा निवासी नई बस्ती के मामा दीपक साहू ने बताया कि शनिवार दोपहर को सुमित रोज की तरह स्कूल से लौटा। खाना खाने के बाद वह बच्चों के साथ खेलने के लिए घर के बाहर बने पार्क में चला गया। उसके बाद से सुमित का कोई पता नहीं चला। इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया, उसके बावजूद सुमित का कुछ पता नहीं चला। परिजन इसके बाद सीधे थाने में पहुंचे। सुमित के परिजन उसके अपहरण की आशंका जता रहे हैं। उनका कहना है कि सुमित किसी को कुछ बताए कभी भी घर से नहीं जाता था।

वहीं, एसपी सिटी साउथ विनय शर्मा ने बताया कि लापता बच्चे के माता-पिता अलग-अलग रहते हैं। पहले पुलिस यह सुनिश्चित कर रही थी कि कहीं पति-पत्नी के विवाद में बच्चा लापता तो नहीं हुआ है। इस बात को लेकर मामला दर्ज करने में समय लग गया था। दोनों पति-पत्नी बच्चे के उनके पास न होने की बात कह रहे हैं। फिलहाल जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी