BSF In Jammu Kashmir : ठंड की चुनौतियां के बीच दुश्मन के मंसूबे नकार रहे सीमा प्रहरी

BSF In Jammu Kashmir जारी वर्ष में सीमा प्रहरियों ने जम्मू सेक्टर में छह घुसपैठियों को मार गिराने के साथ तीन घुसपैठियों को भी पकड़ा। सीमा पार नापाक मंसूबे रच रहे आतंकवादियों व उन्हें मदद दे रहे पाकिस्तानी रेंजर्स की हर साजिश नाकाम की जाएगी।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 09:56 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 12:05 PM (IST)
BSF In Jammu Kashmir : ठंड की चुनौतियां के बीच दुश्मन के मंसूबे नकार रहे सीमा प्रहरी
सीमा पार नापाक मंसूबे रच रहे आतंकवादियों व उन्हें मदद दे रहे पाकिस्तानी रेंजर्स की हर साजिश नाकाम की जाएगी।

जम्मू, विवेक सिंह: दिसंबर सीमा प्रहरियों के लिए चुनौतियां लेकर आता है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच दुश्मन घुसपैठ की ताक में रहता है, लेकिन सीमा प्रहरी हर दिन-हर पुल दुश्मन की साजिशों को नाकाम बनाने के लिए हर हरकत पर निगाह रखे हैं। बुधवार को सीमा सुरक्षा बल के 57वें स्थापना दिवस के जोश ने करीब 192 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बंदूक ताने खड़े सीमा प्रहरी के देश पर मर मिटने के जज्बे को बल दिया।

जम्मू संभाग में कठुआ के हीरानगर से जम्मू के अखनूर क्षेत्र तक सीमा सुरक्षा बल की अग्रिम चौकियों में मुस्तैद जवानों को बधाई के साथ उ'चतम स्तर की सतर्कता बरतने के बीएसएफ महानिरीक्षक डीके बुरा के निर्देश मिले। आइजी ने स्पष्ट किया है कि जवानों में देशभक्ति का जज्बा उन्हें दुश्मन की चालों को नाकाम बनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। सीमा पर दुश्मन की हार चाल को नाकाम बनाने के लिए उचित तैयारी की गई है।

सूत्रों के अनुसार सीमा सुरक्षा बल ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दिसंबर के दूसरे पखवाड़े से अपनी ङ्क्षवटर मैनेजमेंट स्ट्रेटेजी (सर्दियों में सीमा प्रबंधन रणनीति) को प्रभावी बनाने की तैयारी कर ली है। भले ही सर्दियों की चुनौतियों का सामना करने के लिए सीमा सुरक्षा बल के बेड़े में इस समय थर्मल इमेजर, हाई डेफीनेशन नाइट विजन, विदेशी सेंसर हों, लेकिन सब से अधिक कारगर जवानों का गर्म जोश रहेगा। सर्दियों में जवानों का हौसला बढ़ाने के साथ सुरक्षा प्रबंधों की निगरानी करने के लिए जम्मू फ्रंटियर के आइजी व अन्य सभी वरिष्ठ अधिकारी निरंतर अग्रिम चौकियों के दौरे करेंगे।

हमारा सुरक्षा ग्रिड मजबूत : सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी ने जागरण को बताया कि मौसम की चुनौतियों को देखते हुए हमारा सुरक्षा ग्रिड मजबूत है। जारी वर्ष में सीमा प्रहरियों ने जम्मू सेक्टर में छह घुसपैठियों को मार गिराने के साथ तीन घुसपैठियों को भी पकड़ा। ड्रोन से काफी मात्रा में नशीला पदार्थ पकड़ा गया है। सीमा पार नापाक मंसूबे रच रहे आतंकवादियों व उन्हें मदद दे रहे पाकिस्तानी रेंजर्स की हर साजिश नाकाम की जाएगी।

सीमा पर दुश्मन के ड्रोन को मार गिराने के लिए पुख्ता प्रबंधों के साथ दुश्मन के टनल खोदने की साजिशों को नाकाम बनाने के लिए भी निरंतर कार्रवाई हो रही है। जमीन के नीचे सुरंग होने का शक पड़ते ही जमीन को खोदकर पुष्ट की जाती है। जनवरी में दो सुरंगें खोज निकाली गई हैं। हमारे जवान हर मौसम में दुश्मन की चाल नाकाम बनाने का अनुभव रखते हैं।  

chat bot
आपका साथी