Jammu Kashmir: भाजपा को मजबूत बनाने का संदेश देकर दिल्ली लौट गए बीएल संतोष

मोदी सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचा कर भाजपा को मजबूत बनाने का कार्यकर्ताओं को संदेश देकर जम्मू कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष दिल्ली लौट गए।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:32 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:32 PM (IST)
Jammu Kashmir: भाजपा को मजबूत बनाने का संदेश देकर दिल्ली लौट गए बीएल संतोष
लोगों के बीच जाएं और समस्याओं का समाधान करवाने के लिए सक्रिय होकर काम करें।

जम्मू, राज्य ब्यूरो । मोदी सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचा कर भाजपा को मजबूत बनाने का कार्यकर्ताओं को संदेश देकर जम्मू कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष दिल्ली लौट गए।

विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर काम करें

बीए संतोष ने आज शनिवार को दिन भर श्रीनगर में पार्टी नेताओं प्रदेश प्रधान रविंद्र रैना, प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक कौल और सुनील सेठी के साथ पार्टी के जिला प्रधानों, ब्लाक व जिला विकास परिषद के पार्टी के प्रतिनिधियों से बैठकें की। संतोष ने नेताओं से कहा कि वे कश्मीर में अपना जनाधार बढ़ाए। मोदी सरकार की नीतियों, केंद्र प्रायोजित योजनाओं को जन जन तक पहूंचाएं। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर काम करें।

मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय शुरू किया है

लोगों के बीच जाएं और समस्याओं का समाधान करवाने के लिए सक्रिय होकर काम करें। पार्टी को कश्मीर में मजबूत किया जाए। मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय शुरू किया है। संतोष शनिवार शाम को दिल्ली वापिस चले गए। पार्टी के प्रदेश प्रधान रविंद्र रैना ने कहा कि हमें जम्मू कश्मीर में आगामी भाजपा की सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर काम करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी और जम्मू कश्मीर का अगला मुख्यमंत्री भी भाजपा का ही होगा। कश्मीर में भाजपा मजबूती के साथ आगे बढ़ रही हैं। हम मोदी सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने दिल्ली लौटने से पहले शनिवार को श्रीनगर में पार्टी नेताओं के साथ बैठकें की।

chat bot
आपका साथी