Jammu Kashmir: जम्मू पहुंचे राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, जिला कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने कटड़ा हुए रवाना

तीन दिवसीय दौरे पर आए बीएल संतोष जम्मू में वीरवार शुक्रवार को प्रदेश पदाधिकारियों जिला मोर्चा के अधिकारियों से बैठकें कर उन्हें जमीनी सतह पर गतिविधियों को तेजी देने के निर्देश देंगे। शुक्रवार दोपहर तक जम्मू में बैठकें करने के बाद संतोष शाम को श्रीनगर के लिए रवाना हो जाएंगे।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 01:32 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 01:32 PM (IST)
Jammu Kashmir: जम्मू पहुंचे राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, जिला कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने कटड़ा हुए रवाना
बीएल संतोष संभाग में पार्टी का आधार मजबूत करने की कार्रवाई की समीक्षा करेंगे।

जम्मू, राज्य ब्यूरो: विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हो रही प्रदेश भाजपा की गतिविधियों को तेजी देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष वीरवार सुबह जम्मू पहुंच गए।

वीरवार सुबह नौ बजे के करीब जम्मू के त्रिकुटानगर में पार्टी मुख्यालय पहुंचे राष्ट्रीय संगठन महामंत्री करीब एक घंटा वहां रुकने के बाद प्रदेश भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ कटड़ा में रियासी जिला कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गए। प्रदेश उपाध्श्यक्ष युद्घवीर सेठी ने बताया कि कटड़ा में कार्यकारिणी के बाद दोपहर बाद राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के जम्मू आते ही पार्टी की बैठकों का सिलसिला तेज हो जाएगा।

तीन दिवसीय दौरे पर आए बीएल संतोष जम्मू में वीरवार, शुक्रवार को प्रदेश पदाधिकारियों, जिला, मोर्चा के अधिकारियों से बैठकें कर उन्हें जमीनी सतह पर गतिविधियों को तेजी देने के निर्देश देंगे। शुक्रवार दोपहर तक जम्मू में बैठकें करने के बाद बीएल संतोष शाम को श्रीनगर के लिए रवाना हो जाएंगे। वह श्रीनगर में शुक्रवार व शनिवार को बैठकें कर संभाग में पार्टी का आधार मजबूत करने की कार्रवाई की समीक्षा करेंगे।

तीन दिवसीय दौरे के दौरान बीएल संतोष जम्मू कश्मीर में संगठन की मजबूती के लिए की जा रही कार्रवाई के बारे में भी जानकारी लेंगे। इस दौरान परिसीमन आयोग के दौरे के बाद जम्मू कश्मीर में बने राजनीतिक हालात पर भी विचार विमर्श तय है। परिसीमन आयोग के दौरे के बाद जम्मू कश्मीर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पीडीपी को छोड़कर कश्मीर में आधार रखने वाले अन्य राजनीतिक दलों ने भी आयाेग के दौरे के दौरान उत्साह दिखाने के बाद अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। 

chat bot
आपका साथी