Jammu Kashmir: कटड़ा में 7 मार्च को होगी भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

प्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 7 मार्च को रियासी जिले के कटड़ा में होगी। बैठक में प्रदेश में भाजपा का विस्तार करने के लिए अपनाई जाने वाली रणनीति तय की जाएगी। प्रदेश कार्यकारिणी से पहले 6 मार्च के जम्मू में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 07:50 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 07:50 PM (IST)
Jammu Kashmir: कटड़ा में 7 मार्च को होगी भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक
प्रदेश कार्यकारिणी से पहले 6 मार्च के जम्मू में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी।

जम्मू, राज्य ब्यूरो । प्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 7 मार्च को रियासी जिले के कटड़ा में होगी। बैठक में प्रदेश में भाजपा का विस्तार करने के लिए अपनाई जाने वाली रणनीति तय की जाएगी। प्रदेश कार्यकारिणी से पहले 6 मार्च के जम्मू में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी।

बुधवार को भाजपा मुख्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी के आयोजन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना की बैठक में पार्टी नेताओं को निर्देश दिए गए कि वे इस बैठक में चर्चा के लिए आने वाले मुद्दों की रूपरेखा तय करने के साथ इस बैठक को कामयाब बनाने की दिशा में कार्रवाई करें। बैठक में संगठन महामंत्री अशोक कौल के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता विबोध गुप्ता, डा देवेन्द्र कुमार मन्याल, प्रिया सेठी, अजय नंदा, राजीव शर्मा, अरविंद गुप्ता, सुनील सेठी व पार्टी के अन्य कुछ वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।

प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना व संगठन महामंत्री अशोक कौल दिल्ली में पार्टी हाईकमान की बैठक में हिस्सा लेने के बाद मंगलवार को ही जम्मू लौटे हैं। ऐसे में बुधवार को हुई बैठक में उन्होंने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को हाईकमान द्वारा दिए गए निर्देशों के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी जम्मू कश्मीर में संगठन को मजबूत बनाने की हिदायत दी है। ऐसे में बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर अपनाई जाने वाली रणनीति पर भी चर्चा हुई।इस दौरान बैठक में रैना ने कहा कि कहा कि प्रदेश पदाधिकारी कार्यकारिणी व इससे पहले होनी वाली बैठक को कामयाब बनाने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी जाए।

वहीं संगठन महामंत्री ने जोर दिया कि कार्यकारिणी को लेकर वरिष्ठ नेता कमेटियों का गठन कर नेताओं, कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां दें। कटड़ा में पूरा दिन चलने वाली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के आयोजन भी किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नही आनी चाहिए। इस दौरान बैठक में उठने वाले राजनीतिक मुद्दों, पार्टी के कार्यक्रमों आदि भी चर्चा हुई। प्रदेश भाजपा जिला विकास परिषद के चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अब जम्मू कश्मीर में संगठन का विस्तार कर विधानसभा चुनाव के लिए खुद को तैयार कर रही है। ऐसे में प्रदेश कार्यकारिणी का मुख्य मुद्दा जमीनी सतह पर पार्टी को सशक्त बनाने के लिए लोगों के साथ बेहतर समन्वय बनाना होगा। ऐसे में इस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में जम्मू के साथ कश्मीर में संगठनात्मक गतिविधियों को तेजी देने की भावी रणनीति पर चर्चा होगी।

chat bot
आपका साथी