Jammu Kashmir: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से 17 सितंबर को शुरू होगी भाजपा की सेवा समर्पण मुहिम

अरुण प्रभात सिंह ने बताया कि सत्रह सितंबर से शुरू होने वाले अभियान के माध्यम से लोगों को केंद्र प्रायोजित योजनाओं का लाभ दिलाने की मुहिम चलेगी। इसके साथ प्रदेश में रक्तदान शिविर अंगदान शिविर पौधारोपण अभियान व जनकल्याण के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 05:52 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 05:52 PM (IST)
Jammu Kashmir: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से 17 सितंबर को शुरू होगी भाजपा की सेवा समर्पण मुहिम
7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के जनसेवा के 20 साल पूरे हो रहे हैं। पार्टी 7 अक्टूबर को सेवा कार्य करेगी।

जम्मू, राज्य ब्यूरो । प्रदेश भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर जनसेवा के कार्यक्रमों के लिए सेवा समर्पण अभियान शुरू करेगी। यह अभियान 7 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रधान अरुण प्रताप सिंह ने यह जानकारी बुधवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के जनसेवा के 20 साल पूरे हो रहे हैं। ऐसे में पार्टी 7 अक्टूबर को सेवा कार्य करेगी। इसकी शुरूआत 17 सितंबर को गांधीनगर में तीन दिवसीय नवभारत मेले से होगी। इस मेले में केंद्र की उपलब्धियों की प्रदर्शनी होगी। इस दौरान आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाने के साथ लोगों, युवा केंद्रित योजनाएं के स्टाल भी लगाए जाएंगे। इसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

अरुण प्रताप ने बताया कि नरेन्द्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 काे पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी। ऐसे में सात अक्टूबर को उनके जनसेवक के रूप में बीस साल पूरे हो रहे हैं। ऐसे में जम्मू व कश्मीर में जनसेवा के अभियान को कामयाब बनाया जाएगा।

अरुण प्रभात सिंह ने बताया कि सत्रह सितंबर से शुरू होने वाले अभियान के माध्यम से लोगों को केंद्र प्रायोजित योजनाओं का लाभ दिलाने की मुहिम चलेगी। इसके साथ प्रदेश में रक्तदान शिविर, अंगदान शिविर, पौधारोपण अभियान व जनकल्याण के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के माध्यम से युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लोगों की सहायता करने के लिए जमीनी सतह तक जाएंगे।

इसी बीच प्रदेश भाजपा भी इस मुहिम को कामयाब बनाने के लिए बैठकें कर रही है। प्रदेश भाजपा के नेता वर्चुअल बैठकों में जिला प्रधानों से मंडल स्तर पर अभियान को कामयाब बनाने के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा ले रहे हैं। जल्द प्रदेश मुख्यालय में इस अभियान को लेकर वीरवार को बैठक होगी। 

chat bot
आपका साथी