चौदह जून से शुरू होगी भाजपा की डिजीटल रैलियां

मोदी सरकार-2 का एक साल पूरा होने पर डिजिटल संपर्क अभियान शुरू करने जा रही भाजपा 14 जून को पहली डिटिजल रैली करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Jun 2020 02:13 AM (IST) Updated:Wed, 03 Jun 2020 06:20 AM (IST)
चौदह जून से शुरू होगी भाजपा की डिजीटल रैलियां
चौदह जून से शुरू होगी भाजपा की डिजीटल रैलियां

जागरण संवाददाता, जम्मू : मोदी सरकार-2 का एक साल पूरा होने पर डिजीटल संपर्क अभियान शुरू करने जा रही भारतीय जनता पार्टी चौदह जून को पहली डिजीटल रैली का आयोजन करेगी। भाजपा ने इस अभियान के तहत पांच लाख लोगों से डिजीटल संपर्क स्थापित कर उन्हें मोदी सरकार की उपलब्धियों बारे जागरूक करने तथा भाजपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविद्र रैना ने पार्टी मुख्यालय में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पहली डिजीटल रैली चौदह जून को जम्मू-पुंछ संसदीय क्षेत्र में की जाएगी जिसमें बीस विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा। दूसरी डिजीटल रैली 21 जून को ऊधमपुर-डोडा संसदीय सीट में करते हुए 17 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा और तीसरी डिजीटल रैली कश्मीर में होगी। इसके अलावा पूरे प्रदेश में भाजपा के 27 केंद्रों में डिजीटल पत्रकार वार्ताओं का भी आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के तहत पार्टी अगले एक महीने के दौरान तीन प्रदेश स्तरीय डिजीटल वीडियो रैलियां, 27 पत्रकार वार्ता, 50 डिजीटल वीडियो रैलियां, व आडियो कांफ्रेंस के साथ पांच लाख परिवारों से निजी संपर्क स्थापित करेगी। इन आयोजनों के लिए पार्टी नेताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गई है। रैना ने इस मौके पर मोदी सरकार-2 की उपलब्धियों को उजागर भी किया।

chat bot
आपका साथी