Jammu Kashmir: भाजपा का संविधान गौरव अभियान आज से, 6 दिसंबर तक सभी जिलों में होंगे कार्यक्रम

प्रदेश में जिला स्तर पर होने वाले इन कार्यक्रमों में भाजपा के सांसदों के साथ पूर्व विधायक जिला विकास परिषद ब्लाक विकास परिषद के अध्यक्ष सदस्यों के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता भी हिस्सा लेंगे। इस अभियान का समापन छह दिसंबर को महापरिनिर्वाण दिवस पर आरएसपुरा में होगा।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 09:20 AM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 09:20 AM (IST)
Jammu Kashmir: भाजपा का संविधान गौरव अभियान आज से, 6 दिसंबर तक सभी जिलों में होंगे कार्यक्रम
अभियान के तहत पब्लिक रैलियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों के साथ युवाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

जम्मू, राज्य ब्यूरो। भाजपा मुख्यालय में शुक्रवार को संविधान दिवस के कार्यक्रम के साथ प्रदेश भाजपा का ग्यारह दिवसीय संविधान गौरव अभियान शुरू हो जाएगा। अभियान के तहत जम्मू कश्मीर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छह दिसंबर तक कार्यक्रमों का आयोजन कर संविधान रचयिता बाबा साहिब बीआर आंबेडकर को श्रद्धांजलि देगा। भाजपा के संविधान गौरव अभियान के माध्यम से डा बीआर आंबेडकर के योगदान को उजागर करने के साथ लोगों के मसलों का समाधान करने की दिशा में भी कार्रवाई की जाएगी।

ऐसे में प्रदेश में जिला स्तर पर होने वाले इन कार्यक्रमों में भाजपा के सांसदों के साथ पूर्व विधायक, जिला विकास परिषद , ब्लाक विकास परिषद के अध्यक्ष, सदस्यों के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता भी हिस्सा लेंगे। इस अभियान का समापन छह दिसंबर को महापरिनिर्वाण दिवस पर आरएसपुरा में होगा।वीरवार को पार्टी मुख्यालय में प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रधान प्रो गारू राम भगत की अध्यक्षता में हुई बैठक में संविधान गौरव अभियान को कामयाब बनाने के लिए की गई तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रो गारू राम ने बताया कि अभियान के पहले दिन पार्टी मुख्यालय में होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों के संविधान के महत्व के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। वहीं कार्यक्रमों के बारे में उन्होंने बताया कि अभियान के तहत पब्लिक रैलियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों के साथ युवाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ अभियान के दौरान डा अंबेडकर के जीवन पर सेमीनारों के साथ कवि सम्मेलन, खेल प्रतियोगिताओं के साथ साइकिल रैलियों का भी आयोजन किया जाएगा।

संविधान संविधान गौरव अभियान को लेकर वीरवार पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मोर्चा के प्रदेश प्रधान प्रो गारू राम के साथ मोर्चा की राष्ट्रीय इकाई के सदस्य व अभियान के प्रभारी मोहन थापा, उप प्रधान व इस अभियान के सह प्रभारी गुलशन भगत व महासचिव मोहिन्द्र कुमार आदि भी मौजूद थे। 

chat bot
आपका साथी