Jammu Kashmir : कोरोना वारियर बन तीसरी लहर का सामना करेंगे 21 हजार भाजपा कार्यकर्ता

पार्टी राष्ट्रव्यापी मुहिम के तहत चार हजार कार्यकर्ताओं को कोरोना वारिर्यस के रूप में तैयार तैयार करेगी। इसके लिए सोमवार से मंडल स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को समाजसेवी के रूप में काम करने की ट्रेनिंग दी जाएगी।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Sun, 08 Aug 2021 06:24 PM (IST) Updated:Sun, 08 Aug 2021 07:41 PM (IST)
Jammu Kashmir : कोरोना वारियर बन तीसरी लहर का सामना करेंगे 21 हजार भाजपा कार्यकर्ता
कार्यकर्ता कोरोना की तीसरी लहर के रोकथाम में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के 21 हजार कार्यकर्ता कोरोना वारियर के रूप में तीसरी लहर की रोकथाम के लिए तैयार हैं। चुनावी सरगर्मियों में तेजी के बीच कार्यकर्ताओं को कोरोना की रोकथाम के लिए भी तैयार किया जाएगा। इस मुहिम को तेजी देने के लिए सोमवार को राष्ट्रीय यह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश जम्मू आ रहे हैं। वह सोमवार को जम्मू में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए ट्रेनिंग का शुभारंभ करेंगे। सोमवार से मंडल स्तर पर कार्यशालाओं को आयोजन कर कार्यकर्ताओं को समाजसेवी के रूप में काम करने की ट्रेनिंग दी जाएगी।

नौ अगस्त को मंडल तो सोलह अगस्त को जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं को बताया जाएगा कि उन्हें कोरोना की रोकथाम के लिए किस तरह से प्रशासन के साथ मिलकर काम करना है।प्रदेश भाजपा के महासचिव व कार्यकर्ताओं को कोरोना वारियर्स के रूप में तैयार करने की मुहिम के प्रदेश प्रभारी डा. डीके मन्याल का कहना है कि भाजपा एक जिम्मेवार पार्टी है। ऐसे में हमने व्यवस्था बनाई है, जिसमें हमारे कार्यकर्ता कोरोना की तीसरी लहर के रोकथाम में प्रभावी भूमिका निभाएंगे। बूथ स्तर पर हमारे दो कार्यकर्ता को तैयार किया जाएगा। प्रदेश में भाजपा के 10,500 बूथ हैं, ऐसे में हम 21 हजार कार्यकर्ताओं को कोरोना की चुनाैती का सामना करने के लिए तैयार करेंगे।

उन्होंने बताया कि पार्टी मंडल स्तर पर उन्हें प्रशिक्षण देकर सुनिश्चित करेगी कि वे बेहतर तरीके से लोगों के बीच जाकर काम कर सकें। मन्याल रविवार दोपहर को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यकर्ताओं को तैयार करने की कार्रवाई जम्मू के साथ कश्मीर में आयोजित की जा रही है। उनके साथ भाजपा नेता अरविंद शर्मा व इंशात गुप्ता भी मौजूद थे।

इसी बीच डा. मन्याल के साथ सह प्रभारी के रूप में इस अभियान को कामयाब बनाने की जिम्मेवारी संभालने वाले पार्टी नेताओं में प्रदेश सचिव अरविंद गुप्ता, डा फरीदा खान, सभी मोर्चों के प्रभारी मुनीश शर्मा व आइटी सेल के प्रभारी इशांत गुप्ता शामिल हैं। प्रदेश भाजपा के इन नेताओं ने गत दिनों में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में राष्ट्रव्यापी अभियान को कामयाब बनाने के लिए ट्रेनिंग ली थी।

chat bot
आपका साथी