भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला जलाया

संवाद सहयोगी, मीरां साहिब : क्षेत्र के गांव गाजीपुर  कुलियां में रविवार को भाजपा के वरिष्ठ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 02:31 AM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 02:31 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला जलाया
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला जलाया

संवाद सहयोगी, मीरां साहिब : क्षेत्र के गांव गाजीपुर  कुलियां में रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक प्रोफेसर गारू राम भगत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं  ने पाकिस्तान का पुतला जलाया। इस मौके पर मंडल प्रधान अशोक चौधरी  सहित कई  कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर  अपने संबोधन में पूर्व विधायक प्रोफेसर गारू राम भगत ने कहा कि आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों का  बदला लेने के लिए केंद्र सरकार जल्द से जल्द कदम उठाए।  कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब पाकिस्तान को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि घाटी  में छिपे राष्ट्र विरोधी  तत्वों के  खिलाफ बड़े स्तर पर मुहिम  चलाकर उन्हें भी जेल में डाला जाना चाहिए। इस मौके पर मंडल प्रधान अशोक चौधरी, संतोख ¨सह, पूर्व विधायक बहादुर लाल ने भी अपने विचार रखे। इस मोके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन में उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी