Jammu : रामगढ़ में भाजपा महिला विंग जिला संगठन की बैठक, पार्टी की मजबूती का संकल्प लिया

महिला विंग पदाधिकारियों ने अपने पार्टी कनिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों से आपसी एकता को बनाए रखने व जम्मू-कश्मीर में बीजेपी को एक बड़ी पार्टी के रूप में उभारने का संकल्प भी लिया। बीजेपी जिला महिला विंग कार्यकारिणी सदस्यों के अलावा पार्टी से जुड़ी अन्य महिला नेता भी उपस्थित रहीं।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 02:16 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 02:16 PM (IST)
Jammu : रामगढ़ में भाजपा महिला विंग जिला संगठन की बैठक, पार्टी की मजबूती का संकल्प लिया
भविष्य में होने वाले जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में इस बार महिलाओं की भूमिका अहम रहेगी।

रामगढ़, संवाद सहयोगी। कस्बे रामगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के महिला विंग जिला संगठन की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इसमें संगठन जिला महिला विंग प्रभारी प्रेमा आनंद मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित थीं।

उनके अलावा जिला महिला विंग जिला प्रधान सोनिया ठाकुर, उपाध्यक्ष कमलेश रानी सहित रामगढ़ विंग प्रधान प्रेमलता आदि उपस्थित रहीं। आयोजित की गई महिला विंग बीजेपी जिला कार्यकारिणी बैठक में उपस्थित हुए पदाधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि जम्मू-कश्मीर संयुक्त राज्य में जल्द ही विधानसभा चुनाव प्रक्रिया की घोषणा हो सकती है।

इस घोषणा से पहले बीजेपी से जुडे हर संगठन का पहला फर्ज बनता है कि पार्टी की एकता व कामयाबी के लिए अपनी अहम भूमिका निभाए। भविष्य में होने वाले जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में इस बार महिलाओं की भूमिका अहम रहेगी। इसके लिए पार्टी से जुडे महिला जिला एवं प्रादेशिक विंग का पहला फर्ज बनता है कि पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति को कामयाब बनाने के लिए अपना योगदान दे।

महिला विंग पदाधिकारियों ने अपने पार्टी कनिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों से आपसी एकता को बनाए रखने व जम्मू-कश्मीर में बीजेपी को एक बड़ी पार्टी के रूप में उभारने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर बीजेपी जिला महिला विंग कार्यकारिणी सदस्यों के अलावा पार्टी से जुड़ी अन्य महिला नेता भी उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी