भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने कहा- कश्मीर में मजबूत होकर साकार करें अपनी सरकार बनाने का सपना

Jammu Kashmir BJP राष्ट्रीय महासचिव ने जोर दिया कि कश्मीर में पीडीपी व नेशनल कांफ्रेंस जैसी पार्टियों ने भ्रम की स्थिति पैदा की है। ऐसे में लोगों के सामने असली तस्वीर लाने के लिए जरूरी है कि पार्टी कार्यकर्ता घर घर जाकर काम करें।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 07:15 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 07:15 AM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने कहा- कश्मीर में मजबूत होकर साकार करें अपनी सरकार बनाने का सपना
मोर्चा के पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करें।

जम्मू, राज्य ब्यूरो: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता कश्मीर में मजबूत होकर जम्मू कश्मीर में अपने बलबूते पर अगली सरकार बनाने के लक्ष्य को हासिल करें।

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए रविन्द्र रैना ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जोरशोर से लोगों के बीच जाकर उन्हें मोदी सरकार की योजनाओं से सशक्त बनाएं। पार्टी विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक सीटें लेकर सरकार बनाएगी, ऐसे में जरूरी है कि जमीनी सतह पर आधार मजबूत हो।

रैना ने कहा कि भाजपा ने कश्मीर में अपनी पकड़ बनाई है। भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के कारण ही आज घाटी में शांति बनी हुई है। बंद, पथराव आदि आंदोलन से लोग अब परेशान नहीं है। इन सालों में भाजपा में घाटी में आम लोगों व नेताओं का भाजपा में शामिल होना, यह जाहिर करता है। उन्होंने दावा किया कि कश्मीर में पार्टी को मजबूत बनाकर भाजपा जम्मू-कश्मीर में अपनी सरकार जरूर बनाएगी।

अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सोफी चिश्ती, संगठन महामंत्री अशोक कौल व प्रदेश पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय महासचिव ने जोर दिया कि कश्मीर में पीडीपी व नेशनल कांफ्रेंस जैसी पार्टियों ने भ्रम की स्थिति पैदा की है। ऐसे में लोगों के सामने असली तस्वीर लाने के लिए जरूरी है कि पार्टी कार्यकर्ता घर घर जाकर काम करें। यह जरूरी है कि पार्टी कार्यकर्ता कश्मीर के लोगों को सशक्त बनाकर मोदी सरकार द्वारा तय किए गए लक्ष्य को हासिल करें।

इसी बीच बैठक में कश्मीर में मोर्चा द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों पर चर्चा करने के साथ लोगों के बीच जाकर काम करने की रणनीति भी तय की गई। मोर्चा के पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करें।

बैठक में मोर्चा के प्रदेश प्रघान शेख बशीर के साथ संयोजक दुरदीप सिंह खालसा, डा अली मोहम्मद मीर, मोहम्मद इकबाल मलिक, पूर्व एमएलसी सौफी युसूफ व मोर्चा के अन्य कई नेताओं ने हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी