भाजपा ने 'एकात्म मानववाद' को बढ़ावा देने का लिया प्रण

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पद्चिन्हों पर चलते हुए प्रदेश् भाजपा ने जम्मू कश्मीर में एकात्म मानववाद को बढ़ावा देने के साथ ही समाज के पिछड़े वर्गाें और जरूरमतंद लोगों की मदद करने का प्रण लिया। जम्मू संभाग के जिलों और श्रीनगर जिले में वार्ड स्तर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 06:41 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 06:41 AM (IST)
भाजपा ने 'एकात्म मानववाद' को बढ़ावा देने का लिया प्रण
भाजपा ने 'एकात्म मानववाद' को बढ़ावा देने का लिया प्रण

राज्य ब्यूरो, जम्मू : पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पद्चिन्हों पर चलते हुए प्रदेश् भाजपा ने जम्मू कश्मीर में एकात्म मानववाद को बढ़ावा देने के साथ ही समाज के पिछड़े वर्गाें और जरूरमतंद लोगों की मदद करने का प्रण लिया। जम्मू संभाग के जिलों और श्रीनगर जिले में वार्ड स्तर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

जम्मू में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए उनके पद्चिन्हों पर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलते हुए तरक्की कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कोरोना से उपजे हालात में भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना करते हुए समाज की सेवा करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं को भी श्रद्धांजलि दी। वहीं, नड्डा ने कहा कि एकात्म मानववाद से अंतोध्या का जन्म हुआ। मोदी सरकार की सभी केंद्र प्रायोजित योजनाएं नजरअंदाज, पिछड़े व जरूरतमंद लोगों के उत्थान के लिए बनाई गई हैं।

रैना ने कहा कि सर्वाेध्य, सबका साथ , सबका विकास, सबका विश्वास का मूलमंत्र है। इसके साथ स्वदेशी व ग्राम स्वराज को बढ़ावा देकर सबका उत्थान करने की केंद्रीय योजनाएं पंडित दीनदयाल उपाध्याय से प्रेरणा लेकर ही बनाई गई हैं। रैना ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिशानिर्देश देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया।

जम्मू में पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक खजूरिया, सत शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवीन्द्र गुप्ता, वरिष्ठ नेता युद्ध्वीर सेठी, शाम शर्मा, विबोध गुप्ता, डॉ. डीके मन्याल, विक्रम रंधावा, प्रिया सेठी, सुनील सेठी, नगर निगम मेयर चन्द्रमोहन गुप्ता, डिप्टी मेयर पूर्णिमा गुप्ता, मुनीश शर्मा व अन्य कई पार्टी नेता भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी