भाजपा ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता जम्मू भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं अंत्योदय की नींव रखने वाले पंडित दीनदयाल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 07:20 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 07:20 AM (IST)
भाजपा ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि
भाजपा ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, जम्मू : भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं अंत्योदय की नींव रखने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती पर भाजपा के जिला ग्रामीण की ओर से भी श्रद्धांजलि दी गई। माता मंदिर पटोली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा जिला ग्रामीण के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चिब, जिला महामंत्री शाम लाल शर्मा, उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा, सचिव वेद प्रकाश शर्मा, कुलदीप सिंह लंगेह व अन्य नेता मौजूद थे। इस मौके पर पंडित दीन दायल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। वहीं राजेंद्र सिंह चिब ने पंडित दीन दयाल के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके विचारों से पार्टी कार्यकर्ताों को अवगत करवाया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रायपुर दोमाना अशोक केरनी, महामुत्री नरेंद्र सिंह, भारत भूषण व स्थानीय सरपंच व पंच भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी