J&K BJP: भाजपा का पुरखू में शक्ति केंद्र सम्मेलन, बूथ स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने के निर्देश

प्रदेश भाजपा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जोश के साथ ग्रामीणों के बीच जाकर पार्टी को पोलिंग बूथ पर मजबूत बनाने के लिए कहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा है कि कार्यकर्ता पार्टी के कार्यक्रमों को कामयाब बनाने के लिए मुहिम तेज करें।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Wed, 17 Mar 2021 08:01 PM (IST) Updated:Wed, 17 Mar 2021 08:01 PM (IST)
J&K BJP: भाजपा का पुरखू में शक्ति केंद्र सम्मेलन, बूथ स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने के निर्देश
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के कार्यक्रमों को कामयाब बनाने के लिए मुहिम तेज करें।

जम्मू, राज्य ब्यूरो । प्रदेश भाजपा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जोश के साथ ग्रामीणों के बीच जाकर पार्टी को पोलिंग बूथ पर मजबूत बनाने के लिए कहा है। जम्मू शहर के बाहरी इलाके पुरखू में बुधवार को जम्मू जिला ग्रामीण इकाई के शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा है कि कार्यकर्ता पार्टी के कार्यक्रमों को कामयाब बनाने के लिए मुहिम तेज करें। लोगों से बेहतर समन्वय बना कर उनके मसलों का समाधान करना ही पार्टी का लक्ष्य है। इसके लिए कार्यकर्ता अपनी गतिविधियों में तेजी लाएं।

शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूर्व सांसद शमशेर सिंह मन्हास, संगठन महामंत्री अशोक कौल, जम्मू जिला विकास परिषद के चेयरमैन भारत भूषण बोधी, जिला प्रधान राजेन्द्र सिंह चिब, किसान मोर्चा प्रधान ओमी खजुरिया व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट अभिनव शर्मा भी मौजूद थे। इस मौके पर रविंद्र रैना ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य जनसेवा है। ऐसे में कार्यकर्ताओं ने कोरोना की रोकथाम के लिए लगाए गए लाकडाउन में लोगों की मदद करने में सराहनीय भूमिका निभाई। कार्यकर्ताओं ने कठिन हालात में लोगों के बीच जाकर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं के संक्रमित होने के बाद भी मुहिम जारी रही। रविन्द्र रैना ने उम्मीद जताई कि अनुशासन के साथ कार्यकर्ता लोगों की सेवा करने की अपनी इस मुहिम को जारी रखेंगे।

वही शमशेर सिंह मन्हास ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जोर दिया कि विभिन्न मोर्चों की टीमें संगठनात्मक गतिविधियों को तेजी देने की दिशा में कार्य करें। अशोक कौल ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को कामयाब बनाने के लिए कार्रवाई करें। बुधवार को पुरखू में हुए इस शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन में जम्मू ग्रामीण जिले के 6 मंडलों, नगरोटा, डंसाल, रायपुर दोमाना, मुट्ठी व मथवार मंडलों के बूथ प्रधानों ने हिस्सा लिया। इससे पहले मंगलवार को आरएसपुरा में शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन का आयोजन हुआ था। 

chat bot
आपका साथी